RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)04 मई। अंशुल अग्रवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में आज स्टैटिक निगरानी दल (SST) के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि स्टैटिक निगरानी दल अधिसूचना की तिथि (07.05.2024) से क्रियाशील हो जायेंगे। निर्देशित किया गया कि एस0एस0टी0 में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एस0ओ0पी0 से संबंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त कर लें तथा अपने-अपने चेक पोस्टों पर भी भ्रमण करना सुनिश्चित करेंगे।
स्टैटिक निगरानी दल को निर्देश दिया गया कि वाहन चेकिंग अभियान के समय यह सुनिश्चित कर लेंगे कि राजनीतिक दलों अभ्यर्थियों/कार्यकर्ताओं द्वारा निर्वाचन व्यय से संबंधित दिशा निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का अनुपालन किया जा रहा है, अथवा नहीं।
स्टैटिक निगरानी दल को वाहन चेकिंग के दौरान कैश, शराब, ड्रग्स इत्यादि का सघन जाँच करते हुए जप्ती करने के साथ साथ ESMS पर प्रविष्टि करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही बताया गया कि वैसे व्यक्ति उप विकास आयुक्त, बक्सर की अध्यक्षता में Grievance Redressal कमिटी बनाई है, जिसके समक्ष साक्ष्य उपलब्ध कराकर अपना जप्त कैश वापस ले सकते है।
जिला पदाधिकारी द्वारा नोडल पदाधिकारी, अभ्यर्थी व्यय कोषांग को निर्देश दिया गया कि स्टैटिक निगरानी दल में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को ESMS के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि सुखमतापूर्वक कार्य किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक, बक्सर द्वारा निर्देश दिया गया कि स्टैटिक निगरानी दल की पालीवार प्रतिनियुक्ति की गई है। निर्देशित किया गया कि दूसरे पाली वाले पदाधिकारी के आने के उपरांत ही प्रथम पाली वाले पदाधिकारी अपना चेक पोस्ट (प्रतिनियुक्ति स्थल) छोड़ना सुनिश्चित करेंगे। सभी स्टैटिक निगरानी दल को निर्देश दिया गया कि सभी गाड़ियों एवं संदिग्घ व्यक्तियों का सघन जाँच करते रहें। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी/कर्मी एवं प्रतिनियुक्ति स्थल से अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कारवाई की जायेगी।
जिलें में कुल 17 स्थलों पर चेक पोस्ट बनाया गया है। जो इस प्रकार से हैः- महाराजगंज, डेंगाबाबा का डेरा, जवही दियर बाँध, गंगौली बांध, वीर कुँवर सिंह सेतु (पुराना) बक्सर, वीर कुँवर सिंह सेतु (नया) बक्सर, अहिरौली घाट बक्सर, कर्मनाशा नदी पर स्थित पुल (यादव मोड़ चौसा से गहमर रूट पर), देवल पुल (रामपुर से देवल होते हुए), पंजराँव पुल, भदवर मोड़, चौगाई गेट नंबर 02, काँव नदी पुल (पचघरवा पुल), बसही पुल, कौआं खोंच पुल, करैला एवं पकडी मोड है।
जिला पदाधिकारी द्वारा नोडल पदाधिकारी अभ्यर्थी व्यय कोषांग को निर्देश दिया गया कि सभी चेक पोस्ट पर सी0सी0टी0वी0, पोस्टर, बैनर एवं अन्य समुचित प्रबंध करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव, जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष एवं अन्य उपस्थित थे।
