RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पूर्णिया: 154.08 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार।

RKTVNEWS/पूर्णिया( बिहार)04 मई। कल दिनांक 03.05.2024 को सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली की दमका चौक की तरफ टोटो पर सवार होकर तीन व्यक्ति स्मैक के साथ पूर्णिया सीटी आ रहे है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं स्मैक की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ दमका चौक पर वाहन जाँच प्रारंभ किया। वाहन जाँच के क्रम में दमका चौक पर एक टोटो को रोका गया तो उसमें से एक सवारी उतरकर भागने लगा एवं उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी टोटो से उतरकर भागने का प्रयास किये, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्तियों की विधिवत तलाशी ली गयी तो उनके पास से क्रमशः 50.04 ग्राम, 56.02 ग्राम एवं 48.02 ग्राम कुल मात्रा 154.08 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। बरामद स्मैक को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्तों का गिरफ्तार कर विधि सम्मत कारवाई करते हुये न्यायिक हिरासत में भेजा गया है

गिरफ्तारी:

01.तैमूर आलम पे० स्व० इसराईल सा० बाघमारा महराजपुर थाना मुफस्सिल जिला-पूर्णियाँ।
02. जिकरूल्ला आलम पे०-सत्तार शेख सा०-बाबुन ग्राम थाना-कलियाचक,जिला-मालदा राज्य-पश्चिम बंगाल
03. जाहीर अली पे० मो० सदागर अली सा० बाघमारा महराजपुर थाना मुफस्सिल जिला-पूर्णियाँ।

Related posts

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं के संबंध में समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

शिक्षकों की अंतर्मन की पीड़ा को उकेरती रचनाकार “डॉ प्रतिभा पराशर”की भोजपुरी रचना चलीं चलीं माहटर साहेब…..

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 दिसंबर 24

rktvnews

मध्यप्रदेश को टॉप अचीवर कैटेगरी इन सिटीजन सर्विसेज में केन्द्र सरकार ने किया सम्मानित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ओ.-सुपरवाईजर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय गढ़वा में किया गया हिंदी दिवस का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment