RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

मोतिहारी:शांतिपूर्ण वातावरण में सदभाव के साथ मनाएँ सरस्वती पूजा का त्योहार:जिलाधिकारी

मोतीहारी/बिहार 13 फरवरी।सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक, कान्तेश कुमार मिश्रा के द्वारा समाहरणालय सभागार मोतिहारी में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कर उपस्थित पदाधिकारियों एवं समिति के सदस्यगण को जरूरी निदेश दिये गये इस बैठक में जिले के सभी अंचलों से समिति के सदस्यगण शामिल हुये थे। सर्वप्रथम जिलाधिकारी के द्वारा सभी सदस्यगण का स्वागत किया गया और पूर्व के त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिये सभी को धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा शांति समिति के उपस्थित सदस्यों से उनके द्वारा की गयी तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनसे परामर्श लिया गया और जो भी मांग आयी उन पर जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल / मंदिर में प्रतिमा स्थापित नही की जायेगी। डी० जे० पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। किसी भी प्रकार की अमर्यादित गाना बजाने पर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। प्रतिमा स्थल के पास सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया गया है। विसर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित किये गये मार्ग से ही विसर्जन करायी जाय। विसर्जन में कम से कम लोग रहें इस ध्यान देना जरूरी है। पदाधिकारियों को विसर्जन मार्ग भौतिक रूप से सत्यापित करने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि समिति के सदस्यगण से अपेक्षा है कि वे लगातार पूजा स्थल पर उपस्थित रहें। पर्व त्योहार के अवसर पर सर्तकता और सावधानी जरूरी है। समाज में सदभाव बना रहे इस पर विशेष रूप से चौकसी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूर्वी चम्पारण जिले में गंगा जमुना तहजीव का अच्छा उदाहरण हमेशा से ही पेश किया है और यही अपेक्षा भी है। इस पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी लोक सभा निर्वाचन को देखते हुए राजनीतिक स्वार्थ को लेकर शरारती तत्वों द्वारा छोटी छोटी घटनाओं को सम्प्रदायिक रूप दी जा सकती है। इसलिये छोटी से छोटी घटनाओं पर नजर रखते हुए उस पर त्वरित कार्रवाई की जाय। इसके लिए आसूचना तंत्र को मजबूत करने तथा जो कुछ भी पता चले उससे पदाधिकारियों को अवगत कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है जिला भर में कुल 544 स्थलों को चिन्हित कर दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है जो पूजा की समाप्ति तक विधि – व्यवस्था संधारित करेंगे एवं सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम 06252-242481 पर स्थापित किया गया है
जिस पर कोई भी सूचना दी जा सकती है।
पुलिस अधीक्षक, ने कहा कि सादे लिवास में भी पुलिस के लोग चप्पे चप्पे नजर रखेंगे। लोग अफवाहों से बचें। शोसल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जायेगी सभी अंचलों एवं थानों में साईबर सेनानियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिया गया है। कोई भी व्यक्ति बिना सत्यता के वाट्शॉप ग्रुप पर कोई भी तथ्य फारवार्ड नही करेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सम्पूर्ण जिला वासियों को बसंत पंचमी की शुभकामना दी गयी।
इस बैठक के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, के द्वारा थानावार एवं अनुमण्डवार इस पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर की गयी कार्यों एवं तैयारियों की समीक्षा महात्मा गाँधी प्रेक्षागृह में की गयी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी फिल्ड ऑफिसर लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और छोटी से छोटी से घटनाओं की सूचना अपने वरीय पदाधिकारियों को देना सुनिश्चत करेंगे। पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी थानों को गस्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ मेयर मोतीहारी नगर निगम प्रीति गुप्ता,उप मेयर लालबाबू प्रसाद गुप्ता, अपर समाहर्ता पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति भवन में आयोजित दो-दिवसीय विजिटर्स कॉन्फ्रेंस संपन्न।

rktvnews

चतरा:आयुष्मान कार्ड एवं आधार पंजीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:माले महासचिव का.दीपंकर ने किया “बदलो सरकार-बदलो बिहार”का आह्वान।

rktvnews

आईआईएम मुंबई ने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के साथ मिलकर भारत का पहला मीडिया और एंटरटेनमेंट एमबीए लॉन्च किया।

rktvnews

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना की तिथि में परिवर्तन।

rktvnews

हरियाणा में अब पर्यटक हॉट एयर बैलून सफारी का भी मज़ा उठा सकेंगे।

rktvnews

Leave a Comment