RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

डायबिटीज दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। समुचित आहार, योग और समय पर दवा जरूरी: डॉ के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 18 सितंबर।डॉ के एन सिन्हा ने डायबिटीज़ सेमिनार से लौटकर आने पर कहा डायबिटीज बीमारी पूरे विश्व में बढ़ रही है और सबसे ज्यादा भारत में। उचित खान पान, नियमित व्यायाम और दवा का समय से इंतजाम जरूरी है।
प्रतिवर्ष की भांति अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के द्वारा दिल्ली में एक मेडिकल सेमिनार का आयोजन 16 एवं 17 सितंबर को हुआं।इस सेमिनार में अमेरिकन डॉक्टर्स के साथ देश के हर राज्य से डेलीगेट शिरकत किये। शाहाबाद क्षेत्र आरा से डॉक्टर के एन सिन्हा ने प्रतिनिधित्व किया ।डॉ सिन्हा ने बताया कि हर वर्ष अमेरिका के डॉक्टर भारत के डॉक्टर के साथ डायबिटीज के इलाज एवं बचाव पर विचार विमर्श करते हैं। उसी क्रम में इस बार, सीरियस मरीज का मैनेजमेंट हॉस्पिटल में ,डायबिटीज किडनी बीमारी, डायबिटीज हार्ट बीमारी एवं डायबिटीज में चर्बी बढ़ने का प्रभाव पर विशेष रूप से चर्चा हुआ। अमेरिकन फैकेल्टी के रूप में थे डा. रुडोल्फो गैलिंडो, डॉ अन्नीकृष्णन, डा.निदा रसौली तथा भारत से थे डा.संजय कॉल, डॉ बंसी साबू ,डॉ मेघा मुंशी आदि थे ।डॉ सिन्हा ने बताया कि मधुमेह बीमारी पूरी दुनियां में फैल रहा है ,खासकर हमारे भारत में, युवाओं में भी। खानपान में परहेज, योगा एवं सही टाइम पर उचित दवा लेने से मधुमेह कंट्रोल रहेगा और किसी भी अंग पर इसका कॉम्प्लिकेशन नहीं होगा। डॉ सिन्हा के इस अनुभव से शाहाबाद जनपद को फायदा होगा।

Related posts

ब्राउन शुगर के साथ तीन ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:रामनवमी पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं नागरिक सुविधाओं हेतु सभी प्रशासनिक विभागों एवं आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ उपायुक्त की बैठक।

rktvnews

राजनांदगांव : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आदर्श मतदान केन्द्र, संगवारी एवं दिव्यांग एवं युवा मतदान केन्द्रों, मतदाता सूचना पर्ची के मुद्रण एवं वितरण के संबंध में दिए दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: पुरानी पेंशन की मांग को ले राष्ट्रव्यापी काला सप्ताह दिवस का समापन।

rktvnews

कैसे डेविड कोरेन्स्वेट ने की सुपरमैन बनने की तैयारी; बाहर से भी, भीतर से भी।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में माह का प्रादर्श।

rktvnews

Leave a Comment