RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे एसडीओ ने की बाढ संबंधी समीक्षात्मक बैठक।

शाहपुर में समीक्षात्मक बैठक मे एसडीओ संजीत कुमार व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 सितम्बर। भोजपुर जिला के जगदीशपुर अनुमंडल के एसडीओ ने शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित प्रतिनिधि भवन मे बाढ संबंधी समीक्षात्मक बैठक की। एसडीओ संजीत कुमार ने पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में एसडीओ संजीत कुमार ने बाढ प्रभावित क्षेत्र मे लोगों की समस्याओं, हो रही परेशानी, दलदल, गंदगी, ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव, हैलोजन गोली की मांग सहित कई तरह की बातों को सुना। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों समस्याओं और अपनी बातों को रखा। एसडीओ ने पदाधिकारियों को बाढ प्रभावित लोगों के समस्याओं के समाधान हेतू आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसडीओ संजीत कुमार ने लोगों की समस्याओं तथा मांग को जिला प्रशासन से अवगत कराने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निदान हेतू त्वरित कार्य करने को कहा ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत महसूस नहीं हो। समीक्षात्मक बैठक में एसडीओ संजीत कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ शम्मा परवीन, प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह, पंचायत राज पदाधिकारी राजेश प्रसाद, मुखिया बीरबल सिंह, मुखिया मनोज ठाकुर, मुखिया भरत ओझा, मुखिया बलिराम यादव, मुखिया प्रतिनिधि अखिला सिंह,भरत तिवारी बिरजू सहित कई जनप्रतिनिधि, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर में श्री सत्य सांई नर्सिंग कॉलेज का किया उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर:जमीनी विवाद में पुलिस ने 8 आरोपीयो को किया गिरफ्तार।

rktvnews

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमांत क्षेत्र जोशीमठ ढाक से BRO द्वारा ₹670 करोड़ की लागत से निर्मित 35 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ कारगिल दिवस के अवसर पर करेगा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बकाया लाभांश और बिना दावा किए गए शेयर्स को लेकर जयपुर में निवेशक शिविर।

rktvnews

खूंटी:उन्नत विधि से खेती कर अपनी आजीविका को मजबूत बना रही सखी मंडल की महिलाएं।

rktvnews

Leave a Comment