RK TV News
खबरें
Breaking NewsOtherराष्ट्रीय

ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानन्द सरस्वती की 134वी जयंती मनायी गयी।

स्वामी जी के विचार आज भी प्रासंगिक- महापौर इंदू देवी

आरा/भोजपुर (दिनेश प्रसाद सिन्हा)महान संत ,समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती स्मारक स्थल पर धूमधाम से स्मारक पुस्तकालय समिति द्वारा स्मारक मनाई गई।समारोह का उदघाटन संस्था के अध्यक्ष युगेश्वर प्रसाद सिंह, सचिव तारकेश्वर ठाकुर अधिवक्ता तथा श्री अंबिका पांडेय, प्रो बलराज ठाकुर, शिवशंकर तिवारी द्वारा संयुक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपनेअतिथिय संबोधन में महापौर श्रीमती इंदु देवी ने कहा की स्वामी जी महान किसान नेता, स्वतंत्रता सेनानी के नाम आरा में चल रही इस संस्था के प्रति हमारी पूरी सहानुभूति है और इसके विकास को हमेशा तत्पर रहुंगी। इन्होंने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा की इन्होने समाज, राष्ट्र और किसानों के लिए जो किया उनके लिए हम आभारी हैं और इनके विचार हम सबके लिए प्रासंगिक है। स्वामी जी के जीवन पर अधारित भोजपुरी एलबम का बिमोचन भी किया गया।जिसके गायक बिकरांत सुरी और गीत बिनय बेलाउर का है ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता बिजय सिंह ने कहा की हम सभी मिलकर स्वामी जी के बिचारो को प्रचारित करने का काम करेंगे।भाजपा के जिलाध्यक्ष डा प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने स्वामी जी को किसानों का मसीहा बताया। संस्था के समाज के प्रति किये जा रहे कार्यक्रम की चर्चा करते हुए सचिव तारकेश्वर ठाकुर ने कहा की समाज के गरीब अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क अध्ययन की व्यवस्था है।अन्य वक्ताओं में प्रो बलराज ठाकुर
लालबाबू पासवान, प्रेम पंकज ललन, श्रीमन नारायण,शीवशंकर तिवारी बिजय शंकर सिंह दिनेश मुन्ना, युवा भाजपा नेता संतोष पाण्डेय, बम ओझा ,श्री आषुतोष सिंह जाप अध्यक्ष श्री रवीकांत राय, शशी चौधरी ,विश्वनाथ रामजी,जितेंद्र शर्मा ब्रजेश शर्मा सुनील चौधरी अवध किशोर शर्मा रामभद्र सिंह ,कुमार मंगलम नविन ने भी संबोधन व्यक्त किया।
धन्यवाद ज्ञापन शशीकांत तिवारी संयुक्त सचिव ने किया।

Related posts

झारखंड:विधानसभा निर्वाचन में स्वच्छ मतदाता सूची प्रदान करने की कवायद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आवंटन व व्यय की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 अप्रैल 26

rktvnews

भोजपुर:केंद्रीय मंत्री ने छठ पूजा की तैयारी को लेकर जिले के विभिन्न घाटो का निरीक्षण किया।

rktvnews

नवादा डीएम और डीडीसी ने संयुक्त रूप से फिजियोथेरापी केन्द्र का शुभारम्भ किया।

rktvnews

Leave a Comment