RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने एलपीजी वितरण एवं प्रबंधन को लेकर की समीक्षा बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 28 मार्च।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में एलपीजी गैस वितरण एवं प्रबंधन को लेकर ज़ूम के माध्यम से एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी एलपीजी गैस सप्लायर—Indian Oil Corporation Limited (IOCL), Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) एवं Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL)—को निर्देश दिया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की गैस सिलेंडर की कमी न हो।
जिला पदाधिकारी ने सभी एलपीजी गैस वितरकों को निर्देश दिया कि होम डिलीवरी की औसत समय-सीमा 3-4 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जाए, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों (SDM) को निर्देश दिया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की नियमित जांच करें और इस पर सख्ती से रोक लगाएं।
इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की निगरानी करें, ताकि वहां घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति एवं पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,IOCL, HPCL, BPCL के प्रतिनिधि, एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दुमका: उपायुक्त ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर के साथ प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 जुलाई 25

rktvnews

सासाराम में जिला युवा उत्सव-2023 कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

चालकों की हड़ताल से वाहनों के चक्के थमे।

rktvnews

पदमश्री लोक कलाकार रामचंद्र मांझी की पुण्यतिथि पर भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त, चालक गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment