RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:श्रम, नियोजन एवं आईटीआई से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)06 अक्टूबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं आईटीआई से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति एवं बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी ट्रेनिंग सेंटर का नियमित निरीक्षण किया जाए। यदि कहीं भी कमी पाई जाती है तो उसकी जानकारी त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जाए ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बैठक के दौरान छात्रों के प्लेसमेंट की स्थिति की भी समीक्षा की।
श्रम विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंडों में तिथिवार व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए संगठित मजदूरों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से उन क्षेत्रों की पहचान करने का निर्देश दिया जहां के श्रमिक रोजगार के लिए बाहर जाते हैं। ऐसे क्षेत्रों में कैम्प लगाकर पंजीकरण कराने का भी निदेश दिया।
नियोजन विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि युवाओं के मार्गदर्शन हेतु नियमित कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि इसके लिए मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएं ताकि सभी विद्यालयों में कैरियर काउंसलिंग आयोजित की जा सके। इस संदर्भ में उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आईटीआई कॉलेजों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने दुमका, शिकारीपाड़ा, सरैयाहाट एवं जरमुंडी आईटीआई कॉलेज के प्राचार्यों को छात्रों के प्लेसमेंट पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक छात्रों का रोजगार सुनिश्चित करने के लिए ठोस पहल की जाए।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह: विकास योजनाओं में लक्ष्य अनुरूप प्रगति नहीं होने पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 अप्रैल 26

rktvnews

बिहार: सारण:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोनपुर मेला के सफल आयोजन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतर्विभागीय बैठक।

rktvnews

बरसाती रोगों से बचाव हेतु डीडीटी का छिड़काव।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्ट्रीट वेंडर्स से की- दीपावली की खरीदारी, दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश, यूपीआई से भुगतान कर डिजिटल इंडिया को किया प्रोत्साहित।

rktvnews

ट्राई ने “एनकरेजिंग इनोवेटिव टेक्‍नोलॉजीस, सर्विसेज, यूज केसेस एंड बिजनेस मॉडल्‍स थ्रू रेगुलेटरी सैंड बॉक्‍स इन डिजिटल कम्‍युनिकेशन सेक्‍टर” पर सिफारिशें प्रस्‍तुत कीं।

rktvnews

Leave a Comment