RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने प्रचार सामग्री की मुद्रण संबंधी प्रिंटिंग प्रेस के प्रतिनिधियों संग की बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)12 अप्रैल।लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के प्रचार सामग्री के मुद्रण संबंधी निर्वाचन आयोग के निर्देश एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 (A) के अनुपालन के संबंध में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी प्रेस प्रतिनिधियों (बादल, जय महावीर, सर्वोदय, हिन्दुस्तान, विश्वामित्र ) को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 (A) के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आयोग द्वारा निर्गत निर्देश को उपलब्ध कराया गया। साथ ही बैनर, पोस्टर एवं पम्पलेट को छापने के क्रम में सभी प्रेस प्रतिनिधियों को अपना नाम, दुकान का नाम एवं पता अवश्य रूप से अंकित करने का निर्देश दिया गया।
राजनैतिक दलों के द्वारा बैनर, पोस्टर एवं पम्पलेट छपवाने के क्रम में सभी प्रेस प्रतिनिधियों को अपने 02 गवाहों के नाम के साथ शपथ पत्र भरकर समर्पित करना होगा। सभी प्रेस प्रतिनिधि यह सुनिश्चित करेंगे कि बैनर, पोस्टर एवं पैम्पलेट पर ऐसी कोई आपतिजनक टिप्पणी न हो, जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंधन हो।जिला पदाधिकारी द्वारा नोडल पदाधिकारी, अभ्यर्थी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग को सभी प्रेस प्रतिनिधियों को धोषणा पत्र उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, नोडल पदाधिकारी अभ्यर्थी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग पदाधिकारी बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं सभी प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

नही बख्से जायेंगे असामाजिक तत्व:मुख्यमंत्री मनोहर लाल

rktvnews

भोजपुर:”संतावन के बिगुल” पुस्तक में केवल गीत नहीं इतिहास की झलक है :प्रो बलराम सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश : उज्जैन में धूमधाम से निकली भगवान श्री महाकालेश्वर की तीसरी सवारी।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर में श्री सत्य सांई नर्सिंग कॉलेज का किया उदघाटन।

rktvnews

शांति का कोई विकल्प नहीं।

rktvnews

राष्ट्रपति ने अंबाला में राफेल विमान में उड़ान भरी।

rktvnews

Leave a Comment