RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

कंबोडिया जेल में बंद चार भारतीयों की रिहाई के लिए आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा में उठाई मांग।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 27 मार्च।आज लोकसभा में कम्बोडिया में फँसे भोजपुर – बक्सर के चार नागरिकों को सकुशल वापसी के लिए आरा सासंद सुदामा प्रसाद ने मांग किया।
उन्होंने कहा कि हमारे संसदीय क्षेत्र के भोजपुर और बक्सर जिलों के चार भारतीय नागरिकों अमरजीत कुमार, पिता-हृदयानंद राम, ग्राम-अरैला, डाकघर-मनुदिहारी, थाना-टियर, जिला-भोजपुर (बिहार);, गोबिंद सिंह, पिता-सुखदेव सिंहः, विनोद कुमार चौधरी, पिता-कृष्णानंद चौधरी, ग्राम एवं डाकघर-कड़सर, थाना-नवानगर, जिला-बक्सर (बिहार); मनीष कुमार राम, पिता-रविंद्र राम, ग्राम एवं डाकघर-खननिकला, थाना-अगिआंव बाजार, जिला-ओजपुर (बिहार) के रोजगार के लिए कंबोडिया गए थे, लेकिन उन्हें कुछ असामाजिक एजेंटों द्वारा धोखे से फंसा दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें कंबोडिया की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और हिरासत में रखा गया। उनके परिजनों-हृदयानंद राम और अखिलेश कुमार सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन्हें नौकरी का झांसा देकर ले जाया गया था। बाद में इनके साथ धोखाधड़ी की गई और अदालत में पेश किए जाने के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया।

कंबोडिया से प्राप्त संपर्क नंबर (9128750083 और 7739631202) से भी इन तथ्यों की पुष्टि हुई है। यह मामला भारतीय नागरिकों के जीवन और स्वतंत्रता से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस पर तत्काल ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप करते हुए कंबोडिया सरकार से समन्वय स्थापित करें, ताकि इनकी तत्काल रिहाई, सुरक्षित भारत वापसी तथा इनके परिवारों को आवश्यक कानूनी एवं न्यायिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
उनक्त जानकारी सांसद निजी सहायक चन्दन कुमार ने दी विज्ञप्ति जारी कर दी।

Related posts

चतरा:आकांक्षी जिला चतरा में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण योजनाओं की समीक्षा हेतु केंद्रीय दल का दौरा।

rktvnews

बागपत:कलेक्ट्रेट ,विकास भवन ,सरकारी कार्यालय, बाजार, मंडी आदि प्रमुख स्थलों पर नागरिक–प्रशासन सहभागिता का सशक्त उदाहरण बने।

rktvnews

गोपालगंज: जिलाधिकारी ने पटना के तिबरेवाल दंपत्ति को 05 माह की बच्ची को दत्तकग्रहण हेतु सौंपा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपना लिखा गरबा गीत ‘आवती कलाया मदी वाया कलाया’ साझा किया।

rktvnews

भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) ने भारत के साइबर सुरक्षा ढांचे पर चर्चा के लिए विदेशी पत्रकारों की मेजबानी की।

rktvnews

06 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment