RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्यशाला

बक्सर:वरिष्ठ नागरिकों के बीच शशांक सिंह सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

डुमरांव/बक्सर 07 फरवरी।आज बुनियाद केंद्र डुमरांव के सभा कक्ष में बिहार में बिहार माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण तथा अधिकार अधिनियम 2007 के तहत वरिष्ठ नागरिकों के बीच शशांक सिंह सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र बक्सर एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर तथा बुनियाद केंद्र के सभी कर्मी उपस्थित थे।
कार्यशाला में उपस्थित वृद्धजनों के बीच बदलते समाज में वृद्धजनों की सहभागिता के विषय पर विचार गोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें राधे श्याम केसरी ग्राम पोस्ट बसुधर को प्रथम,हरेंद्र उपाध्याय ग्राम पोस्ट मथुरा को द्वितीय तथा शिव शंकर सिंह ग्राम पोस्ट ग्राम सराय को तृतीय विजेता घोषित करते हुए पुरस्कृत किया गया।
कार्यशाला में उपस्थित वृद्धजनों को बिहार माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण तथा अधिकार अधिनियम 2007 एवं 2012 में निहित प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया।

Related posts

भोजपुर:भोजपुर पुलिस ने मंदिर चोरी घटना का किया उद्भेदन।

rktvnews

इंदौर में 2600 कॉलोनियों की गाइडलाइन दरों में वृद्धि का प्रस्ताव, 158 नई लोकेशन भी जोड़ी जाएंगी।

rktvnews

भोजपुर: मुखिया मधु कुमारी के नेतृत्व में ग्राम सभा आयोजित, आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर नीरज कुमार द्वारा विभिन्न मामलों में जनसुनवाई की गई, शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व, भू-अर्जन, खनन, परिवहन व उत्पाद विभागों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड: साउथ अभिनेता मोहन बाबू ने पुत्र संग किया बदरीनाथ के दर्शन।

rktvnews

Leave a Comment