RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने राम नवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

फाइल फोटो

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 26 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राम नवमी के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि त्याग, तपस्या और संयम से परिपूर्ण मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन लोगों को हर परिस्थिति का सामना पूरे सामर्थ्य से और दृढ़ संकल्प के साथ करने के लिए प्रेरित करता रहता है।
प्रधानमंत्री ने भगवान राम के आदर्शों की शाश्वत प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि ये मूल्य न केवल भारत के लोगों के लिए बल्कि आने वाले समय में पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक शक्ति बने रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्‍ट किया

“देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो।”

Related posts

भोजपुर: हत्याकांड के दो अभियुक्त अवैध हथियार संग गिरफ्तार।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पहले दिन 17 अभ्यर्थियों ने 20 नामांकन किए दाखिल!13 जिलों के अभ्यर्थियों ने भरें नामांकन।

rktvnews

13 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का मुंबई दौरा,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत।

rktvnews

दरभंगा:सतत जीविकोपार्जन योजना की प्रगति पर एक दिवसीय बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने अररिया जिले को दी करीब 305 करोड़ रुपये की सौगात, 449 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment