RK TV News
खबरें
Breaking News

सीतामढ़ी:डीएम ने गैस एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश।

RKTV NEWS/सीतामढ़ी (बिहार)28 मार्च।जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति सामान्य रहने के बावजूद मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों/प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर हाल में होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए तथा आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कालाबाजारी, कृत्रिम कमी उत्पन्न करना या उपभोक्ताओं से अतिरिक्त राशि वसूलना जैसी शिकायतें मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिया कि गैस वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। बुकिंग के अनुसार समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जाए और उपभोक्ताओं के साथ शिष्ट व्यवहार रखा जाए। साथ ही, सभी एजेंसियां अपने स्टॉक एवं वितरण का अद्यतन रिकॉर्ड संधारित रखें, ताकि किसी भी स्तर पर जांच में पारदर्शिता बनी रहे।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से गैस एजेंसियों का निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि एलपीजी एक आवश्यक सेवा है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सीधे आम जनता को प्रभावित करती है।
उन्होंने सभी संचालकों से अपेक्षा की कि वे अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। बैठक के दौरान गैस संचालकों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कई एजेंसियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। बैठक में डीडीसी संदीप कुमार, एडीएम आपदा प्रबंधन ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी उपलब्ध थे।

Related posts

आईसीएआर संस्थानों ने वैश्विक रैंकिंग में नए आयाम स्थापित किए और भारत की कृषि उच्च शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 फ़रवरी 25

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने लिया त्वरित संज्ञान, फाइलेरिया ग्रसित मरीज को दी तुरंत सहायता।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले कंट्रोल कमीशन के चैयरमेन राजा बहुगुणा का निधन।

rktvnews

दुमका:एमएसएमई इकाइयों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

आम जनता को दिल्ली पुलिस साइबर अपराध और आर्थिक अपराध, केंद्रीय आर्थिक खुफिया ब्यूरो (सीईआईबी), इंटेलिजेंस ब्यूरो और साइबर सेल, दिल्ली के नाम, हस्ताक्षर, मुहर एवं लोगो वाली फर्जी और जाली ई-मेल को लेकर सतर्क किया गया है ।

rktvnews

Leave a Comment