RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्र स्वास्थ्य मिशन ने किया मानपुर उप स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण।

उमरिया/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)28 मार्च।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर वीएस चंदेल के निर्देशन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्र स्वास्थ्य मिशन दशन पन्द्राम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र पनपथा का भ्रमण किया एवं एचपी वैक्सीनेशन के तहत चिन्हित किशोरियों के टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आशा सुपरवाइजर मिथिलेश सोनी एएनएम यशोदा मेश्राम को आशा कार्यकर्ताओं को एचपी वैक्सीनेशन हेतु ग्राम स्तर पर उपलब्धि हासिल करने हेतु किया प्रेरित गया। चिन्हित किशोरियों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया , वहीं जिला कारगर प्रबंधक द्वारा गर्भवती हाई रिस्क माता का प्रबंधन करने हेतु विशेष निर्देश दिए गए।
जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा बताया गया कि विगत दिनों तक लाभग 2000 किशोरिया जिले में टीकाकृत हो चुकी है । उन्होंने जनमानस से अपील की है कि समस्त 14 वर्ष पूर्ण कर चुके किशोरिया एवं 15 वर्ष तीन माह तक की किशोरी बालिकाएं यह टीका निशुल्क रूप से लगाया जा रहा है जिसे भी संकोच बिना कोई भाई के लगा सकते हैं जो सर्वाइकल कैंसर जैसे बीमारियों से मुक्त रखता है।

Related posts

छपरा जेल में बंद 1075 कैदियों की नयी तकनीक से हुई टीबी की स्क्रिनिंग।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 जून 24

rktvnews

भोजपुर:विद्युत बकायेदारों की काटी गई बिजली एवं बिजली चोरी के विरुद्ध दर्ज की गयी प्राथमिकी।

rktvnews

संध्या बेला

rktvnews

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के निजी कागजात राष्ट्रीय अभिलेखागार को सौंपे गए।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्रीय बजट 2026 पर टिप्पणी।

rktvnews

Leave a Comment