RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा:रघुपति यादव

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 अप्रैल। शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेंगा उक्त संबोधन के साथ बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव ने सरैया के सनराइज चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह सम्मान समारोह के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही।
रघुपति यादव ने इस अवसर पर विद्यालय के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं के बीच वार्षिक परीक्षाफल देकर और मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि रघुपति यादव के पहुंचने पर विद्यालय की ओर से फूलमाला व अंग वस्त्र से सम्मानित कर उनका स्वागत किया गया! रघुपति यादव ने सनराइज चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के संचालक कार्तिक जी और उनके अन्य सहयोगी शिक्षक शाइस्ता, काजल , रानी , प्रीति ,संगीता ,सोनू, राकेश,मंटू सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए विद्यालय परिवार की तरफ से मिले प्यार एवं सम्मान पर भाव विहल हुए।
उन्होंने सीबीएसई पैटर्न पर वर्ग 1 से 08 तक के विद्यालय के शैक्षणिक विकास की सराहना करते हुए कहा की काफी कम समय में बेहतर तरीके से पढ़ाई-लिखाई के दम पर क्षेत्र में दिन पर दिन पांव जमाते जा रहा है।इस बात से खुशी होती है कि अपने गांव घर समाज के बच्चे और बच्चियों को बेहतर शिक्षा के लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। अच्छी पढ़ाई शिक्षा दीक्षा मिल रही है इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। रघुपति यादव ने सभा को संबोधित करते हुए आए हुए तमाम बच्चे और बच्चियों के अभिभावक गण से एवं उपस्थित सभी माताओं बहनों से हाथ जोड़ के आग्रह करते हुए प्रार्थना किया कि आप एक रोटी कम खाइए लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाइए। उन्हे स्कूल भेजिए और घर पर भी बैठ कर पढ़ने का आदत डालिए। रघुपति यादव ने कहा कि इन्ही बच्चों पर प्रदेश की जिम्मेदारी है और यही बच्चे देश का भविष्य है और आपका भविष्य है। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाए बल्कि इनको शिक्षित और संगठित बनाने का संकल्प लेने की आवश्यकता है! स्कूल के साथ-साथ बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हैं।अन्य गणमानय लोगों में रितेश कुमार, मनोज पांडेय, सनोज यादव, विजय पांडेय ,अनीश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

सोनपुर में डॉल्फिन पर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन।

rktvnews

54वें इफ्फी में लता मंगेशकर मेमोरियल टॉक का आरंभ।

rktvnews

वैज्ञानिक पहलुओं से भी महत्वपूर्ण है होली ।

rktvnews

भोजपुर : बिहार मे फिर जंगलराज नहीं आने देना है : पवन सिंह 

rktvnews

ग्वालियर:जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ विशेष मुहिम जारी,पलायछा ग्राम के समीप से जेसीबी मशीन व ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में (CSR) मद से क्रियान्वित विकास योजनाओं से संबंधित बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment