RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद:एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/औरंगाबाद (बिहार)28 मार्च।जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद अम्बरीष राहुल की संयुक्त अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आईओसीएल, बीपीसीएल एवं एचपीसीएल के सेल्स मैनेजर के साथ एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान विभिन्न गैस एजेंसियों के समक्ष उपभोक्ताओं की लंबी कतार की स्थिति की समीक्षा की गई। विशेष रूप से सवेरा, लिंगराज, लक्ष्मी एवं मगध भारत गैस एजेंसी (औरंगाबाद प्रखंड), उमंगेश्वरी गैस एजेंसी (मदनपुर), तान्या गैस एजेंसी (नवीनगर) तथा कार्तिक गैस एजेंसी (कुटुंबा) में भीड़ की स्थिति पाई गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा संबंधित डिस्ट्रीब्यूटर से वार्ता में यह सामने आया कि कुछ स्थानों पर होम डिलीवरी व्यवस्था प्रभावित है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को विलंब का सामना करना पड़ रहा है।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी गैस कंपनियाँ लंबित (ओपन) बुकिंग एवं पेंडिंग डिलीवरी की सूची तैयार कर सबसे पुराने उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराएं। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि केवल एजेंसी पर उपस्थित उपभोक्ताओं को गैस देने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए तथा सभी पात्र उपभोक्ताओं तक पारदर्शी ढंग से गैस पहुंचाई जाए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिया गया कि गैस वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, सड़क जाम या कालाबाजारी की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए आवश्यक निगरानी रखने एवं जरूरत पड़ने पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की बात कही गई।
जिला पदाधिकारी ने गैस कंपनियों से उन एजेंसियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, जहां होम डिलीवरी प्रभावित है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर गैस वितरण वाहनों के साथ प्रशासनिक निगरानी सुनिश्चित की जा सके और उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके।

गैस वितरण की वर्तमान स्थिति (28 मार्च 2026)

जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य है।औसत दैनिक डिमांड : 7,513 कुल डिलीवरी : 7,959 (चरणबद्ध रूप से पूर्ण)

जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गैस प्राप्त करें। होम डिलीवरी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी गैस उपलब्ध हो सके।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्वेतांक लाल, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, तीनों कंपनियों के सेल्स मैनेजर एवं विभिन्न गैस एजेंसियों के डिस्ट्रीब्यूटर उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:वार्षिक लीग मैच के लिए बैठक आयोजित।

rktvnews

कोटा को सौगात!नगरीय विकास में भी राजस्थान मॉडल स्टेट: मुख्यमंत्री

rktvnews

गढ़वा:शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु उपायुक्त ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शानदार टेनिस करियर के लिए रोहन बोपन्ना को बधाई दी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने चैत्र शुक्लादि, उगाड़ी, गुड़ी पड़वा, चेती चाँद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर:22 अप्रैल को आरा क्लब में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर जनसंवाद, तैयारी पूरी।

rktvnews

Leave a Comment