RK TV News
खबरें
Breaking Newsआध्यात्मिक

इस्सयोग’ की शक्तिपात-दीक्षा 20 अप्रैल को।

सद्गुरूमाता माँ विजया

23-24 अप्रैल को आहूत होगा महात्मा सुशील कुमार का 22वाँ महानिर्वाण महोत्सव।

ब्रह्मलीन सद्गुरूदेव महात्मा सुशील कुमार

देश-विदेश के हज़ारों इस्सयोगियों का लगेगा महाकुंभ।

RKTVNEWS/पटना(बिहार )17अप्रैल।अन्तर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के तत्त्वावधान में आगामी 20 अप्रैल को अपराहन 5 बजे गोला रोड स्थित इस्सयोग के उत्सव-भवन ‘एम एस एम बी भवन’ में ‘शक्तिपात-दीक्षा’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें संस्था की अध्यक्ष और तत्त्वज्ञानी ब्रह्मनिष्ठ सद्ग़ुरुमाता माँ विजया जी द्वारा, सैकड़ों नव-जिज्ञासु स्त्री-पुरुषों को इस्सयोग की सूक्ष्म आंतरिक साधना आरंभ करने के लिए आवश्यक शक्तिपात-दीक्षा दी जाएगी।
यह जानकारी देते हुए, संस्था के संयुक्त सचिव डा अनिल सुलभ ने बताया है कि, आगामी 23-24 अप्रैल को होने वाले दो दिवसीय ‘महानिर्वाण महोत्सव’ के पूर्व आयोजित इस दीक्षा-कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष (मुख्यालय) पूज्य बड़े भैया श्रीश्री संजय कुमार भी भाग लेंगे, जो एक दिन पूर्व अमेरिका से पटना पहुँच रहे हैं।विशेष आध्यात्मिक महत्त्व के इस कार्यक्रम में अनेक स्थानों से, सैकड़ों की संख्या में दीक्षा के अभिलाषियों और इस्सयोगियों की उपस्थिति होगी। कार्यक्रम का आरंभ इस्सयोग की विशिष्ट शैली में होने वाले अखण्ड भजन-संकीर्तन से होगा तथा दीक्षा के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन होगा।
स्मरणीय है कि सूक्ष्म आंतरिक साधना पद्धति ‘इस्सयोग’ के प्रवर्त्तक और ‘अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज’ के संस्थापक ब्रह्मलीन सदगुरुदेव महात्मा सुशील कुमार के महानिर्वाण की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 23-24 अप्रैल को दो दिवसीय महोत्सव आयोजित होता है, जिसमें दुनिया भर से हज़ारों की संख्या में इस्सयोगी भाग लेते हैं। महोत्सव की तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं। विदेशों से इस्सयोगियों का आगमन 19 अप्रैल से आरंभ हो जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिसा बालासोर रेल दुर्घटना में बिहार के मृतकों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह अनुदान देने की घोषण की

rktvnews

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: सेमी फाइनल के पहले मैच में शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा को मिली जीत।

rktvnews

भोजपुर : मानदेय नहीं मिलने से सफाईकर्मियों ने किया हड़ताल,धरना व प्रदर्शन।

rktvnews

इंदौर:आत्मनिर्भरता से पूरकता को समझने की राज्य स्तरीय 30 दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

रोहतास:माँ काली की पंचदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से हुआ सुसंपन्न।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने आईएनएस विक्रमादित्य के शॉर्ट रिफिट और ड्राई डॉकिंग के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ ₹1207 करोड़ का अनुबंध किया।

rktvnews

Leave a Comment