RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

हरियाणा उदय:डीसी मोनिका गुप्ता ने किया पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेले का शुभारंभ

रोजगार मेले में 400 युवाओं ने कराया पंजीकरण!तकनीकी शिक्षा पर सरकार का विशेष फोकस : उपायुक्त

नारनौल/महेंद्रगढ़ 16 अक्टूबर। हरियाणा सरकार युवाओं का कौशल विकास करने के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। रोजगार मेले भी इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा है ताकि युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके। शिक्षा व तकनीकी कोर्स ही रोजगार के माध्यम होते हैं। इन दोनों पर सरकार का विशेष फोकस है। यह बात उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने आज स्थानीय आईटीआई में राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेले में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही।
हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत आयोजित इस मेले में 400 युवाओं ने पंजीकरण करवाया। समाचार लिखे जाने तक युवाओं के चयन की प्रक्रिया जारी थी।
उन्होंने कहा कि यहां से कंपनियों को अच्छी प्रतिभा मिलेगी। युवाओं की मेहनत रंग ला रही है‌। डीसी ने कहा कि युवा स्वरोजगार की तरफ भी आगे बढ़ें। सरकार का फोकस इंटरप्रेन्योरशिप पर है‌। इसके लिए कम दर पर ऋण मुहैया कराया जा रहा है। ऐसे में युवा लघु उद्योग की तरफ भी आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि जिस संस्था के पास आउट बच्चों को उसी संस्था में रोजगार के लिए साक्षात्कार का मौका मिले और रोजगार मुहैया हो तो उस संस्था की इमेज भी बनती है। आईटीआई में ही बच्चों को मौका मिलना अच्छे संकेत है।

आईटीआई में विद्यार्थियों को संबोधित करती उपायुक्त मोनिका गुप्ता

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जिस भी कंपनी में उन्हें रोजगार मिले वहां पर पूरी मेहनत के साथ कार्य करें। जो इंसान सच्चे दिल से मेहनत करता है उसे उसका फल जरूर मिलता है। ऐसे में युवा पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करें।
इस मौके पर विनोद श्यामपुरिया ने डीसी को बताया कि उन्होंने 1996 में यहीं से आईटीआई पास की थी। इसके बाद गांव में ही अलमारी आदि का उधोग लगाया हुआ है। इस पर डीसी ने कहा कि अन्य युवा भी इनसे प्रेरणा लें।
इस रोजगार मेले में जेबीएम ग्रुप फरीदाबाद, एमबीजी इंटरनेशनल सतनाली, सोना कॉमस्टार मानेसर, ऐसीन ऑटोमोटिव रोहतक, रैन एनएसके बावल, ल्यूमैक्स बावल, सन बिम लाइट वेट टिन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, पीएलएस सिक्योरिटी मानेसर व धूत ट्रांसमिशन कंपनियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल विनोद खनगवाल,जीआई सुनील यादव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने असम के नामरूप में असम वैली उर्वरक और रसायन कंपनी लिमिटेड की अमोनिया-यूरिया उर्वरक परियोजना की आधारशिला रखी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिन मतदान कर्मियों के द्वारा मतदान कार्य में असमर्थता जताई गई है उनकी मेडिकल बोर्ड से कराई जाएगी चिकित्सीय जांच-जिलाधिकारी

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव की उपस्थिति में सभी जिलों के उपायुक्त के साथ विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं नीतियों और कार्यक्रमों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, दिए कई अहम निर्देश।

rktvnews

स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करने वाली आशाकर्मियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करें- जिलाधिकारी

rktvnews

राजस्थान के राज्यपाल ने नवमी पर पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

rktvnews

देवघर:नगरपालिका चुनाव: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment