मेंहदार महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी ने विभिन्न को कोषांग के गठन करने का दिया निर्देश।
RKTV NEWS/सिवान(बिहार )15 फरवरी।जिला पदाधिकारी सिवान की अध्यक्षता में मेंहदार महोत्सव 2025 के आयोजन के निमित्त समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई।
बैठक में जानकारी दी गई की मेंहदार महोत्सव 2025 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले इच्छुक कलाकारों को अपने अनुभव प्रमाण पत्र एवं कृत कार्यक्रमों का वीडियो सीडी के साथ आवेदन दिनांक 17 फरवरी 2025 तक प्रभारी पदाधिकारी जिला पर्यटन शाखा को अवश्य जमा कर दें।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय स्तर पर कलाकारों के चयन को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की ख्याति प्राप्त कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के निमित्त गठित किए गए विभिन्न कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्व के निर्वहन करने हेतु अपने कोषांग की समीक्षात्मक बैठक कर प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को समर्पित करेंगे।

