RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:वक्फ बिल के नाम पर पश्चिम बंगाल के अंदर हिंदूओं पर हो रहा अत्याचार निंदनीय:भाजपा, भोजपुर

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 अप्रैल।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के जिला अध्यक्ष दुर्गा राज के अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय बामपाली में बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें पश्चिम बंगाल के अंदर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की निंदा करते हुए कहा गया की पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तुष्टिकरण की नीति के तहत पूरे पश्चिम बंगाल को आततायियों और बंगलादेशी एवं रोहंगिया घुसपैठियों के हवाले कर दिया है,जो पूरे पश्चिम बंगाल के अंदर खुलेआम नंगा नाच कर रहे हैं।पश्चिम बंगाल मे हिंदू महिलाओं के साथ खुलेआम दुर्व्यवहार एवं चीर हरण का कार्य नित्य दिन हो रहा है, लेकिन मुस्लिम वोट बैंक के कारण एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं की अस्मिता की रक्षा करने में असफल है,बल्कि उनके संरक्षण में आतातायियो एवं टीएमसी गुंडों द्वारा हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे है,और उनके इज्जत एवं जान माल की भी लूट पाट की जा रही है,ममता बनर्जी के इशारे पर प्रशासन मुक दर्शक बना हुआ है,लगता है कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश के जैसा बनाना चाहती हैं। हिंदू को पलायन को मजबूर कर रही है।
भाजपा भोजपुर इसकी घोर भर्त्सना करती है और माननीय राष्ट्रपति और केंद्र सरकार से मांग करती है कि महिलाओं की अस्मिता की रक्षा में विफल एवं हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में अक्षम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।
बैठक में उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सूर्यकांत पांडे,ज्योति प्रकाश कुशवाहा, निशांत सिंगर, महामंत्री संतोष कुमार चंद्रवंशी,ममता सिंह, मंत्री ठाकुर दयाल राम ,मिडिया प्रभारी मिथलेश पाण्डेय,कार्यालय मंत्री सुनील श्रीवास्तव ,राजू सिंह ,उदय चंद्रवंशी उपस्थित रहे।

Related posts

उज्जैन:श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा के लिए घाटों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करे :कलेक्टर

rktvnews

क्या जघन्य अपराधियों की न सुनी जाये पैरोल की अर्ज़ी?

rktvnews

भोजपुर:मां आरण्य देवी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के छठी उत्सव पर हुआ आयोजन।

rktvnews

जयपुर:पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन का आयोजन।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में अध्ययनरत उत्तर-पूर्व क्षेत्र के 35 विद्यार्थियों को 1 लाख 90 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

rktvnews

नवरात्र-पूजन के नौवें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

rktvnews

Leave a Comment