RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने तरारी के बिहटा में प्रस्तावित नए अतिरिक्त 277 एकड़ के औद्योगिक भूमि बैंक का किया निरीक्षण।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 मई।आज जिलाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया ने तरारी प्रखंड अंतर्गत बिहटा पंचायत में प्रस्तावित नए अतिरिक्त 277 एकड़ के औद्योगिक भूमि बैंक हेतु उद्योग विभाग को उपलब्ध कराई गई भूमि का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र के समुचित विकास हेतु सभी आधारभूत सुविधाएं यथा पहुंच पथ, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाएं, ताकि औद्योगिक गतिविधियों के विकास को गति मिल सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी पीरो, भूमि सुधार उप समाहर्ता पीरो, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तरारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर एसपी भईया को छात्राओं और महिला बहनों ने बांधी राखियां।

rktvnews

रांची:द ब्राइडल स्टोरी लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का सेलिब्रिटी साड़ी ड्रॉपर डॉली जैन ने किया भव्य उद्घाटन।

rktvnews

उत्तराखंड: उत्तराखंड सचिवालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने की शिरकत।

rktvnews

जयपुर:मदर्स डे पर “जयपुर विमेन फेस्टिवल” के पहले चैप्टर की शुरुआत।

rktvnews

म्यूनिख मंसूबा : भेड़िये ने दिया गिद्धभोज का न्यौता

rktvnews

उत्तराखंड:विद्यार्थी जीवन से ही चुनौतियों को अवसर में बदलने की आती है क्षमता: ओम बिरला

rktvnews

Leave a Comment