RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

रम रहे हो सब मे राम! : डा अनिल सुलभ

डा अनिल सुलभ

रम रहे हो सब मे राम!

रम रहे हो सब मे राम!
जगत में एक तेरा ही नाम
तुझे है बारं बार प्रणाम!
जगत में एक तेरा ही नाम

शील-क्षमा के उतुंग शिखर हो!
प्रेम का सागर वहां, जिधर हो!
तुम हो करुणा के धाम!
जगत में एक तेरा ही नाम।

सौम्य-शक्ति के मिलन बिन्दु ज्यों!
क्षितिज से जा मिल रहा सिन्धु हो!
नित गाता तुमको साम!
जगत में एक तेरा ही नाम।

पौरुष की परिभाषा तुम से!
सीता की अभिलाषा तुम से!
हर मन का तूही धाम!
जगत में एक तेरा ही नाम ।

तुझ से जो कोई नेह लगाता!
भव-सिन्धु से वह तर जाता!
तुम हो कृपा निधान!
जगत में एक तेरा ही नाम ।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार एनडीआरएफ ने आपदा से बचाव के लिए बताए गुर।

rktvnews

बक्सर डीएम ने अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव में अल्ट्रासाउंड यूनिट का किया शुभारंभ।

rktvnews

राँची:सैम पित्रोदा के विवादास्पद बयान पर झारखंड भाजपा ने बोला बड़ा हमला।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 जुलाई 25

rktvnews

दुमका:रानीश्वर के बाँसकुली पंचायत में आदिम जनजाति: जनसंवाद एवं समाधान कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

आत्मनिर्भरता और एकीकृत लॉजिस्टिक्स के बल पर सभी क्षेत्रों में निर्णायक संयुक्त प्रतिक्रियाएं भविष्य के युद्धों में जीत की कुंजी होंगी: रण संवाद में सीडीएस

rktvnews

Leave a Comment