RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

इंदौर:बालिका गृह व वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण,बालिकाओं से संवाद कर विधिक उपबंधों की दी जानकारी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 अप्रैल।प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर पी सी गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न प्रकार की विधिक जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इस कड़ी में जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष दवंडे एवं विधिक सहायता अधिकारी दीपक शर्मा ने जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में संचालित मां कैला देवी बालिका गृह एवं वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया । साथ ही बालिका गृह में रह रहीं बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्यायें जानीं। निरीक्षण से पहले विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर बालिकाओं को नि:शुल्क विधिक सहायता एवं किशोर न्याय बालकों का देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 के व्यवहारिक उपबंधों के बारे में भी अवगत कराया।
इस अवसर पर बालिका गृह संचालक एडवोकेट हरीश दीवान, परियोजना अधिकारी एवं अधीक्षक वन स्टॉप सेंटर दीपिका रावत व सचिन प्रजापति सहित बालिका गृह में रह रहीं बालिकाएं उपस्थित थीं।

Related posts

बीएसपीएस पत्रकार हित में किसी भी जनांदोलन के लिए तैयार : संजय सिंह

rktvnews

उत्तराखंड:भू-कानून के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा बड़े पैमाने पर की जाए जन सुनवाई: मुख्यमंत्री

rktvnews

एक बुजुर्ग दंपत्ति की शिकायत पर उपायुक्त ने एसडीएम को दिए जांच के आदेश!बुजुर्गों की देखभाल करना हमारी पहली जिम्मेदारी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर: सुदामा प्रसाद के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान,नामांकन के दिन शामिल होने को ले किया आग्रह।

rktvnews

भोजपुर:गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर बड़हरा विधायक ने की बाढ़ पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment