RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल ने जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)05 अप्रैल।लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों के दृष्टिगत आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल द्वारा जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा कार्मिक कोषांग, C-Vigil कोषांग, एकल खिड़की कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, उडनदस्ता दल (FS) कोषांग, निर्वाचन कोषांग, स्वीप कोषांग एवं मीडिया/एम0सी0एम0सी0 कोषांग का निरीक्षण किया गया।
उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन कार्यालय में MAY I HELP YOU काउंटर पर प्रतिनियुक्ति सभी कर्मियों को विस्तृत प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही स्वीप के तहत समाहरणालय परिसर में सेल्फी प्वाईंट/ सेल्फी स्टैण्ड के माध्यम से जागरूकता प्रसारित करने हेतु निर्देशित किया गया।
स्वीप कोषांग के निरीक्षण के क्रम में नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग बक्सर को निर्देशित किया गया कि प्रखण्ड/पंचायत स्तर पर स्वीप से संबंधित किए जा रहे कार्यों का प्रतिदिन संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से प्रतिवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस बार लोक सभा चुनाव 2024 हेतु PCCP की व्यवस्था नहीं है, इस हेतु ईवीएम के संचालन हेतु विशेष प्रशिक्षण आवश्यक है। नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग को निर्देश दिया गया कि ईवीएम संबंधी मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सुनिश्चित करेंगे।
नोडल पदाधिकारी, कार्मिक कोषांग को निर्देश दिया गया कि चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने संबंधी आवेदन पर मेडिकल टीम के द्वारा सत्यापन कराया जाएगा, इस हेतु सिविल सर्जन से समन्वय स्थापित करेंगे।
सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आयोग से प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर (विभागीय जाँच), उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़ जिला अंतर्गत फ्लैट/ अपार्टमेंट के निबंधन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक।

rktvnews

रायबरेली अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह में काशी के कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक एवं जयशंकर सिंह कपसेठी हुए सम्मानित।

rktvnews

विश्व बैंक भूमि सम्मेलन 2025 का समापन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मैट्रिक व इंटर परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन परिसर में किया गया वृक्षारोपण, लगाए औषधीय पौंधें।

rktvnews

पिछले 10 साल की तुलना किसी और दौर से नहीं की जा सकती।

rktvnews

Leave a Comment