RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

रायपुर : राज्यपाल हरिचंदन ने ‘नृत्य रहस्य‘ पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर/छत्तीसगढ़ 19 नवंबर।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शनिवार को प्रसिद्ध ओडिशी नृत्यांगना पूर्णश्री राऊत द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘नृत्य रहस्य द सेक्रेड मिस्टिक्स ऑफ डांस‘‘ का आज राजभवन में विमोचन किया।
संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा प्रकाशित यह नृत्य विधा पर राउत द्वारा लिखी गई चौथी पुस्तक है। इस पुस्तक के माध्यम से बताया गया है कि नृत्य के माध्यम से स्वस्थ रहा जा सकता है और बड़ी-बड़ी से बिमारियों को दूर किया जा सकता है। नृत्य प्राचीनतम योग कला का एक स्वरूप है। यह शारीरिक तंत्र क्रिया, कुंडलिनी जागरण, आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का एक माध्यम है। भारतीय शास्त्रीय नृत्य एक ऐसी विधा है जिससे शरीर के अंग में हल-चल होती है और ऊर्जा जागृत होती है तथा आध्यात्मिक अनुभूति का भाव पैदा करती है। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के बस्तर से लेकर सरगुजा तक के ऐतिहासिक मंदिरों में अंकित नृत्य मुद्राओं का उल्लेख किया गया है। राज्यपाल हरिचंदन ने पुस्तक प्रकाशन के लिए राऊत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पुस्तक विमोचन के अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी, संचालक विवेक आचार्य, रेडक्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के सीईओ एम. के. राऊत, रेडक्रॉस छत्तीसगढ़ सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:नन्हे हाथों ने किया पारिवारिक परंपराओं का निर्वहन।

rktvnews

सारण:पी एम ई जी पी एवं पी एम एफ एम ई योजना के लाभुकों को उपविकास आयुक्त ने सौंपा ऋण स्वीकृति पत्र।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:चुनावी व्यवस्थाओं को पारदर्शी व सरल बनाने की दिशा में एक और कदम।

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा चुनाव को ले जिलाधिकारी ने किया जिला अतिथि गृह का निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने जापानी फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment