RKTV NEWS/पूर्णिया (बिहार) 05 अप्रैल।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शराब कारोबारियों पर पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 04.04.2024 को सूचना मालदा से शराब की एक बड़ी खेप पिकअप गाड़ी के पूर्णिया आने की तथा उस गाड़ी को एक स्कॉर्पियों से स्कॉर्ट किया जा रहा है जिसको विभिन्न थाना क्षेत्रों में खपाया जाऐगा की गुप्त सूचना पर ।तत्काल पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के दिशा-निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , सदर, पूर्णिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा मरंगा थानान्तर्गत उफरैल चौक पर काफी मशक्कत के बाद दोनो गाड़ियों को रोका गया एवं पिकअप गाड़ी पर लदे हुए पुआल के नीचे से एवं स्कॉर्पियो के डिक्की से कुल 101 कार्टून विदेशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 997.275 लीटर शराब बरामद किया गया और कुख्यात शराब कारोबारी मो० तफीजुल एवं नीतीश कुमार उर्फ बंटी यादव के साथ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।मो० तफीजुल एवं नीतीश कुमार उर्फ बंटी यादव पिछले महीने में एस०एस०बी० के साथ होने वाले पत्थरबाजी की घटना में भी वांछित है। इसके अलावे पिछले महीने की 11 तारीख को के0 नगर थानान्तर्गत की बड़ी खेप कोठी घाटमें बरामद में बरामद हुई थी। उस घटना में भी यह वांछित है। इसके अलावे तफीजुल एवं बंटी यादव पूर्णिया और अररिया के कई थाना में वांछित है। इनके अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। बरामद शराब के बैकवॉर्ड एवं फारवॉर्ड लिंकेज के संबंध में पूछताछ के क्रम में कई तथ्य सामने आये है, जिसपर छापेमारी जारी है।
बरामदगी
01. 101 कार्टून विभिन्न ब्रांड का विदेशी शराब कुल मात्रा 997.275 लीटर ,02. एक स्कॉर्पियो, 03. एक बोलेरो पिकअप,04.06 मोबाईल फोन
गिरफ्तारी
01. संजय मंडल पिता स्व0 विश्वनाथ मंडल सा० खुटहा रजई लक्ष्मीपुर थाना श्रीनगर जिला मधेपुरा।
02. मो० माजिद पिता मो० इबरार आलम सा० रजोखर थाना रानीगंज जिला अररिया।
03. फखरूद्दीन आलम पिता अलीमुददीन सा० रजोखर थाना रानीगंज जिला अररिया।
04. तफीजुल पिता स्व0 शर्फुद्दीन सा० रामपुर थाना रानीगंज जिला अररिया।
05. नीतीश कुमार उर्फ बंटी पिता विद्यानंद यादव सा० मंसूरिया थाना सरसी जिला पूर्णिया।
मे० तफीजुल का अपराधिक इतिहास
01. रानीगज थाનा कांड सं0-563/20 दिनांक13.12.2020 धारा-147/148/149/241/323/307/379/427/504/506भाद0विo एवं 27 आर्म्स एक्ट,02. रानीगंज थाना कांड सं0-305/21 दिनांक 14.10.21 धारा-30(ए) बिहार मधनिषेध एवं उत्पाद अघिनियम
03. जोकीहाट (महलगॉव) थाना कांड सं0-20/21 दिनांक 11.01.2022 धारा-272/273/34 भा0द0वि0 एवं 30(ए) बिहार मद्यनिषेध्य एवं उत्पाद अधिनियम
04. रानीगंज थाना कांड सं0-365/23 दिनांक 14.09.2023 धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेद एवं उत्पाद अधिनियम (वांछित)
05. रानीगंज थाना कांड सं0-436/23 दिनांक 15.11.2023 धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम
छापामारी दल के सदस्य
01. पुनि रूपक रंजन सिंह02. पु0अ0नि0 अभय रंजन
03. पु०अनि0 उत्तम कुमार
04. सिo/365 श्रवन कुमार सिंह05, सि0/509 अशोक कमार सिंह
06. डी00आईयू0 पूर्णिया की टीम।


