RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के मुसहर टोली को बंद करें उजाड़ना : क्यामुद्दीन

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 जनवरी।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने आज एक ब्यान जारी कर बतलाया की आरा शितलटोला मुसहर टोली को बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के जिला प्रशासन उजाड़ना बंद करे.इस सवाल पर भाकपा माले ने शितलटोला मुसहर के सभी लोगों की बैठक की. इस बैठक मे भाकपा माले आरा नगर सचिव व राज्य कमिटी सदस्य का.सुधीर और पूर्व वार्ड पार्षद दीना सिंह भी मौजूद थे। बैठक मे निर्णय लिया गया कि बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के मुसहर टोली को उजाड़ने के जिला प्रशासन की कार्यवाई का तीखा विरोध किया जायेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि जिला पदाधिकारी को बस स्टैण्ड स्थित शितलटोला मुसहर के पास बन रहे सड़क का गहराई से जांच करना चाहिए।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बस स्टैण्ड के पास आरा नगर निगम अपनी दुकानों को बचाने के लिए टेंढा मेड़ा कर सकती है?बिजली के खम्भा को बचाने के लिए मुसहर टोली के पास नहर पर 20 फीट सड़क टेंढा कर सकते है तो गरीबों की बसती को क्यों नहीं बचाया जाना चाहिए ?. माले नेता ने कहा कि जिला पदाधिकारी महोदय अगर मुसहरों को उजाड़ना ही पसंद करते है तो उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करें।

Related posts

राष्ट्रपति ने ईद-उज-जुहा की पूर्व-संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026

rktvnews

भोजपुरी विभाग का पुस्तकालय बना देश का सबसे बड़ा भोजपुरी पुस्तकों का संग्रह।

rktvnews

क्रांति के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि एंड पिक्चर्स पर 12 जुलाई को हो रहा है ग्राउंडब्रेकिंग फिल्म ‘भीड़’ का प्रीमियर।

rktvnews

नही बख्से जायेंगे असामाजिक तत्व:मुख्यमंत्री मनोहर लाल

rktvnews

दरभंगा:राजनीतिक विज्ञापनों पर 24 घंटे कड़ी नजर : एम.सी.एम.सी. कोषांग

rktvnews

Leave a Comment