RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 05 अप्रैल।जिला फुटबाल संघ भोजपुर आरा के सचिव रविंद्र कुमार ने गुरूवार को प्रेस जारी कर यह बताया कि राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 6 और 7 अप्रैल को विशाल बिहार यूनाइटेड एफसी तिरहुत कॉलेज आफ फिजिकल एजुकेशन सीआरपीएफ कैंप जहाफान मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी रोड के खेल मैदान पर लिया जाएगा इस ।ट्रायल कैंप में भोजपुर जिले से 6 खिलाड़ी अलग-अलग क्लब से इस ट्रायल कैंप में भाग लेंगे। जिनमें प्रथम खिलाड़ी का नाम है अनिकेत कुमार सिंह पिता मदन सिंह यह खिलाड़ी शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा से खेलते हैं।दूसरे खिलाड़ी का नाम है आदित्य कुमार पिता कृष्ण बिहारी शाह यह खिलाड़ी आदर्श फुटबॉल क्लब बिहिया से खेलते हैं।रोहित कुमार पिता तारकेश्वर प्रसाद और अंकित कुमार पिता राजू कुमार वर्मा यह दोनों खिलाड़ी आदर्श फुटबॉल क्लब बिहिया से खेलते है।विशाल कुमार सिंह पिता हरेंद्र कुमार सिंह और धीरज कुमार रजक पनी लाल रजक यह दोनों खिलाड़ी शाहिद सर्वेश्वर पांडे फुटबॉल क्लब लौहर से खेलते है। उन्होंने बताया कि यह खिलाड़ी अपने उज्जवल भविष्य के लिए इस नेशनल ट्रायल में भाग लेंगे और अपने राज्य देश सहित अपने माता-पिता ,क्लब एवं अपने गांव का नाम रौशन करेगे।जिला फुटबाल संघ भोजपुर के अध्यक्ष, राम मूर्ति प्रसाद सचिव रविंद्र कुमार ,संरक्षक लाल बहादुर लाल, इंद्रदीप नारायण सिन्हा ,लाल शरण सिंह ,कार्यालय सचिव डॉ रंजन कुमार सिंह सभी ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया कि उनका भविष्य उज्जवल हो अपने देश राज्य और जिले का प्रतिनिधित्व करें।


