RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : पिकअप पर लदा 164 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 मार्च। भोजपुर जिला के जगदीशपुर अनुमंडल के एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने शाहपुर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस मे शाहपुर पुलिस द्वारा एक पिकअप पर लदा 164 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद कर बड़ी सफलता हासिल करने की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार को गुप्त सूचना मिली कि पिकअप वाहन से शराब की तस्करी की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार द्वारा शाहपुर की प्रभारी थानाध्यक्ष पुअनि ज्योति कुमारी के नेतृत्व में पुअनि धीरेंद्र कुमार पासवान, सपुअनि जय बाबू राय एवं पुलिस बल के नेतृत्व में गठित टीम और थाना डायल 112 पुलिस वाहन ने आरा-बक्सर एन एच 922 पर रानीसागर के पास बक्सर की तरफ से आ रहे एक पिकअप को पकड़ा। पिकअप पर 164 कार्टून अंग्रेजी शराब के ऊपर से चोकर का बोरा लदा हुआ था। पुलिस उक्त पिकअप यूपी 60 एटी/5741 को पकङ कर थाना लाई। चौकीदार उपेंद्र यादव एवं पुलिस बल द्वारा 164 कार्टून शराब को पिकअप वाहन से उतार कर थाना में रखा गया। पुलिस ने 164 कार्टून में प्रति कार्टून 48 पीस के हिसाब से 7872 पीस 180 एम एल का 8 पीएम अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 1416.960 लीटर बरामद किया। पुलिस ने उक्त शराब और पिकअप को जप्त कर लिया है। इस संबंध में शाहपुर थाना कांड संख्या 98/24 दिनांक 10/3/24 धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम – 2018 के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने पिकअप के चालक रितेश पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चालक रितेश पासवान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के नरही गाँव का रहने वाला बताया जाता है। शराब की खेप को नरही से आरा ले जाया जा रहा था कि रास्ते में पुलिस ने दबोच लिया।

Related posts

भोजपुर : “प्रशासन गाँव की ओर-2024” कार्यक्रम के तहत कैम्प आयोजित! चार पंचायत में लगा कैंप।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने छठ घाटों में प्रशासनिक तैयारियों का किया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

सीतामढ़ी:पैरा-लीगल स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण -सह- उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बिहार:मंत्री परिषद की बैठक,149 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति।

rktvnews

झारखंड: गढ़वा:नए समाहरणालय सभागार में दिया गया माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment