RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चतरा:अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद विभाग सख्त,जिले में लगातार चलाया जा रहा है छापेमारी अभियान।

10 व 11 मार्च के कार्रवाई में 65 लीटर अवैध चुलाई शराब, 400 किलो ग्राम जावा महुआ जप्त,संलिप्त 3 लोगों की हुई गिरफ्तारी।

चतरा (झारखंड) 12 मार्च।आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को दृष्टिपथ रखते हुए उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार अधीक्षक उत्पाद, चतरा के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार छापामारी की कार्यवाई की जा रही है।

*उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू ने बताया*

1. दिनांक 10.03.2024 को शाम में चतरा थाना अंतर्गत कठौतिया में छापामारी कर दो व्यक्तियों को अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
2. दिनांक 11.03.2024 को हंटरगंज थाना अंतर्गत पनारी नावाडीह में उत्पाद विभाग एवं हंटरगंज थाना के संयुक्त वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
3. दिनांक 11.03.2024 को हंटरगंज थाना अंतर्गत मायापुर में उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा एक अवैध महुआ शराब की एक बड़ी संचालित भट्ठी को ध्वस्त किया गया जिसमें 40 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त किया गया तथा लगभग 400 किलो से अधिक चुलाई योग्य जावा महुआ को घटनास्थल पर हीं विनष्ट किया गया।

कुल जब्ती :
अवैध चुलाई शराब = 65 लीटर
जावा महुआ = 400 kg
गिरफ्तार = 03
सभी मामलों में उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।
अधीक्षक उत्पाद, चतरा के द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को देखते हुए जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं कारोबारियों के विरुद्ध सतत – सघन छापामारी अभियान जारी रहेगा।

Related posts

रक्षा राज्य मंत्री ने ‘एयरो इंडिया 2025’ के अवसर पर कई द्विपक्षीय बैठकें की।

rktvnews

महापौर इंदू देवी ने प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को दूसरी किस्त की राशि प्रदान की।

rktvnews

भोजपुर:केन्द्र सरकार के जातीय जनगणना के निर्णय को विपक्ष द्वारा श्रेय लेने की पाखंडी राजनीति हो रही है: निहोरा यादव

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने रावतसर ब्लॉक में सुनी आमजन की परिवेदनाए!नोरंगदेसर, थालड़का, टॉपरिया पीएचसी का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

सहज व्यायाम से हड्डियाँ एवं सन्धियाँ बलिष्ठ व नीरोग हो जाती है: योग गुरु

rktvnews

सरकार ने आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना-2.0 के तहत 27 विनिर्माताओं को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment