RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने छठ घाटों में प्रशासनिक तैयारियों का किया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)24 अक्टूबर।महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर जिला अंतर्गत छठ घाटों में प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है । इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा दो मुहानी और स्वर्णरेखा घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, डीटीओ धनंजय, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह समेत जुस्को के प्रतिनिधि मौजूद रहे । निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई, बेरिकेडिंग, चेंजिंग रूम निर्माण, डेंजर जोन चिन्हितीकरण, विद्युत व्यवस्था, पहुंच पथ की मरम्मती एवं घाटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए ।
उपायुक्त ने निदेशित किया कि छठ घाटों पर आवश्यक जनसुविधा सुनिश्चित की जाए ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी एवं डीएसपी ट्रैफिक को समन्वय स्थापित कर सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि छठ पर्व के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें, डेंजर जोन में प्रवेश न करें, तथा स्वच्छता बनाए रखते हुए प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Related posts

रणदीप हुड्डा ने कहा, “मैंने गुमनाम नायक वीर सावरकर की असली गाथा बताने का बीड़ा उठाया”।

rktvnews

भोजपुर : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की जयंती के पूर्व संध्या पर निर्धनों में कंबल वितरित।

rktvnews

राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:आरवीएस कप जिला शतरंज प्रतियोगिता 3 अगस्त से,तैयारी पूर्ण।

rktvnews

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment