RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में 1,006 करोड रु० लागतकी 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

RKTVNEWS/लखनऊ(उत्तर प्रदेश)02 मार्च।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि आज देश प्रत्येक क्षेत्र में विकासकर रहा है। पूरी दुनिया सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, आस्था का सम्मान, आजीविका आदि क्षेत्रों में नये भारत का दर्शन कर रही है। दुनिया इस नये भारत की ताकत को समझ रही है। देश के साथ-साथ आज उत्तर प्रदेश के बारें में भी लोगों की धारणा बदल चुकी है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाया जा रहा है।तथा प्रत्येक वादे को पूरा किया गया है।
मुख्यमंत्री आज जनपद गोरखपुर के महन्त दिग्विजय नाथ पार्क में 1,006करोड़ रुपये लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के पश्चात इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इसमें राप्ती, गुर्रा एवं आमी नदी के तट पर स्थित विभिन्न गांवों के निकट बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय की क्षमता दोगुनी किए जाने हेतु आवासीय एवं अनावासीय भवन, एयर फोर्स स्टेशन स्थित एम०ई०एस०।ऑफिस एवं अन्य इन्फास्ट्रक्चर को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने का कार्य,कौडीराम-गजपुर मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का चौड़ीकरण एवं सुद्ृढ़ीकरण गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर एच०एन० सिंह चौराहा होते हुए गुरु गोरखनाथ मन्दिरतक मार्ग का 4/2 लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, बरगदवा-कौवाबाग जेल बाईपास04-लेन मार्ग पर स्थित पादरी बाजार चौराहा पर 04-लेन फ्लाईओवर, हड़हवा फाटकसमपार संख्या-2 पर 04-लेन उपरिगामी सेतु, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर पवेलियन (फेज-बी) कैम्पियरगंज के मुख्य चौराहे से, मोदीगंजके समीप कैनाल नाला तक आर०सी0सी0 नाला निर्माण आदि परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के।।लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये।
मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं के लिए महानगर व जनपद वासियों कोबधाई देते हुये कहा कि आज यहाँ गोरखपुर वासियों को विकास की बड़ी सौगात मिलरही है। यह जनता के साथ-साथ जनप्रतिनधियों के लिए भी सौभाग्य की बात है।गोरखपुर में अच्छी सड़कें, एम्स, फर्टिलाइजर कारखाना, चीनी मिल जैसी सुविधाएं हैं।रामगढ़ताल शूटिंग के साथ-साथ लोगों के लिए घूमने का अच्छा स्थल बन चुका है।इसके अतिरिक्त अन्य सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कार्य चल रहे हैं और कुछ कार्य प्रारम्भ होने वाले हैं। कौड़ीराम-गजपुर मार्ग की बहुत दिनों से मांग थी, आज उसका भी शिलान्यास हो रहा है। इसमें मेडिकल कॉलेज से गोरखनाथ मंदिर के गेटतक के सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी सम्मिलित है। वह सभी जरूरी कार्य, जो गोरखपुर को एक नयी पहचान दिला सकते हैं, लगातार किये जा रहे हैं। यह सारे कार्य इसलिए सम्भव हो पा रहे हैं, क्योकि डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड से चल रही।है। इसकी ताकत का एहसास प्रत्येक व्यक्ति को है। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया को कभी भी बाधित नहीं होने दिया जायेगा। विकास के इस संकल्प के साथ हम सबको आगे भी कार्य करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आगे भी विकास कार्य, रोजगार केअवसर, गरीब कल्याण योजनाओं के कार्य को लगातार बढ़ाया जायेगा। यह सारे कार्यतभी सम्भव हो सकते हैं, जब सभी स्तर की सरकारें प्रतिबद्धता से कार्य करेंगी। उन्होंनेकहा कि पूरा देश आज उत्साह व उमंग से कार्य कर रहा है। सभी लोगों को 500 वर्षोंकी प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्रीरामलला का दर्शन करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। अयोध्यामें एक महीने में 65 लाख श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के दर्शन किये। इसके माध्यम से अयोध्या में 20 लाख लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कभी नहीं हो पाया था, आज वह सम्भव हुआ है।श्री काशी विश्वनाथ का भव्य रूप पहले कल्पना थी, किन्तु आज वास्तविकता है। आज शासन द्वारा आस्था के लिए लोगों को प्रत्येक सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। आज एक नयी अयोध्या के दर्शन हो रहे हैं। डबल इंजन की सरकार नौजवानों, व्यापारियों,महिलाओं आदि सभी को सुरक्षित माहौल में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।गोरखपुर में श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय है। स्वास्थ्य सुविधा केलिए एम्स, आयुष विश्वविद्यालय आदि का कार्य हो चुका है। डिजिटल तकनीक से युवाओं को जोड़कर उनके साथ ही देश व प्रदेश को लाभान्वित करने के लिए लगातारप्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हो रहा है, उनमें बाढ़ बचाव से सम्बधित राप्ती नदी तथा गुर्रा नदी तट पर सुरक्षात्मक कार्य, तटबन्ध, रिंग बांध सहित विभिन्न विकास कार्य सम्मिलित हैं। इनविकास परियोजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत की गयी है। गोरखपुर में विकास के साथ-साथ सभी को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।
कार्यक्रम को सांसद रवि किशन शुक्ल ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:15 नवंबर 23

rktvnews

भोजपुर:कमलाबाई अंकीबाई घमंडीराम ट्रस्ट द्वारा किया गया कंबल वितरित।

rktvnews

पुणे का कमांड अस्पताल सफल पीजोइलेक्ट्रिक बोन कंडक्शन हियरिंग इम्प्लांट करने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल बना।

rktvnews

इंदौर जिले में निर्वाचन के दौरान विज्ञापन और समाचारों की निगरानी करेगा 70 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों का दल।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य किया अर्पित।

rktvnews

‘कल्चर कुम्भ’ में दिखी महाकुम्भ की भव्यता।

rktvnews

Leave a Comment