RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

युग प्रवर्तक और आधुनिक हिंदी के जनक थे भारतेन्दु:प्रो नीरज सिन्हा

आरा/भोजपुर 09 सितंबर।भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में भारतेन्दु हरिश्चंद्र की 173 वीं जयंती का आयोजन भोजपुरी विभाग के सभागार में आयोजित हुआ। समारोह की शुरुआत करते हुए हिंदी विभाग के प्रो नीरज सिन्हा ने भारतेन्दु जी को युग प्रवर्तक रचनाकार बताते हुए उनकी रचनाओं पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो अवध बिहारी सिंह ने उनके अमूल्य योगदान को आधुनिक भारत के लिए प्रेरणा देने वाला बताया। हिंदी भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो दिवाकर पाण्डेय ने भारतेन्दु जी के राष्ट्रप्रेम को रेखांकित किया तथा आधुनिक हिंदी में गद्य लेखन के सूत्रधार के रूप में उनको याद किया। जे एन यू के शोधार्थी अरविन्द प्रकाश सूरज ने भारतेन्दु जी के साहित्य के समाजशास्त्रीय पहलुओं और राष्ट्रवाद की उनकी परिकल्पना पर प्रकाश डाला। भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के प्रधान मंत्री और पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो नंदजी दूबे ने भारतेन्दु जी को उच्च कोटि का कवि बताया और आधुनिक हिंदी नाटकों में उनके योगदान की चर्चा की। अध्यक्षीय संबोधन में भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष और सीनेटर प्रो बलिराज ठाकुर ने कहा कि भारतेन्दु जी दानप्रिय थे और उन्होंने सदा देशभक्ति, लोकहित, समाज सुधार और स्वतंत्रता पर अपने विचार प्रकट किये हैँ। संचालन हिंदी विभाग के शिक्षक मुकेश कुमार ने किया और भारतेन्दु जी के अल्पायु में किये गये उल्लेखनीय कार्यों को प्रेरणादायी बताया। धन्यवाद ज्ञापन भोजपुरी विभाग के शोध छात्र रवि प्रकाश सूरज ने किया। हिंदी विभाग की छात्राओं शैलजा कुमारी, नीलम कुमारी, पूजा कुमारी और रूपम कुमारी ने भारतेन्दु जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनकी चुनिंदा रचनाओं का पाठ किया। अन्य उपस्थित लोगों में विभाग के शिक्षक त्तर कर्मचारी मनोज कुमार, त्रिवेणी, पंकज कुमार के अलावा हिंदी और भोजपुरी विभाग के छात्र थे।

Related posts

पटना:उद्योग विभाग की अभिनव पहल: SIPB समाधान शिविर के माध्यम से निवेशकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बस्सी के ग्राम हिंगोनिया स्थित गौ पुनर्वास केंद्र में पौधारोपण कर इको फ्रेंडली क्लब हाउस का किया शुभारंभ।

rktvnews

दरभंगा:आयुक्त के अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक।

rktvnews

दरभंगा:लोक सभा आम निर्वाचन,2024 के अवसर पर सेवा सामग्री की आपूर्ति,विपत्रों के भुगतान को लेकर डीईओ ने कियें समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:जम्मू कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखण्ड के पांच वीर सपूतों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

गिरीडीह:स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला उपायुक्त ने समीक्षा बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment