RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा के कार्यकर्ता है देव दुर्लभ, जो ठान लेते हैं पूरा करके ही लेते हैं दम: विनोद तावड़े

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)22 मई।आज भाजपा भोजपुर की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी के साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि गण को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को तीसरी बार स्थापित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बुथो को चिन्हित कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है। हमें इस बार 400 की संख्या को पार करना है। हमारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देव दुर्लभ है, वह जो ठान लेते हैं वह पूरा करके ही दम लेते हैं। आज देश में एक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही प्रधानमंत्री के रूप में सपनों को साकार कर रहा है ।अपने संकल्प राम मंदिर ,धारा 370 ,तीन तलाक को समाप्त करने का जो संकल्प लिया था उसको प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की सरकार ने पूरा करके दिखाया। जिससे पूरे विश्व में देश का मान सम्मान बढा़ और दुश्मन देश का मुंह तोड़ जवाब दिया है। जिसके कारण वह सहम गए हैं और हमारे खिलाफ दुसाहस नहीं कर पा रहे हैं। हमारे घोषणा पत्र में जिस संकल्प की बात कही गई है उसे पूरा करने के लिए 400 सीटों की आवश्यकता है। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा दल है जिसमें कार्यकर्ता देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्री ,मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक के रूप में पद को सुशोभित करता है। जबकी दूसरी पार्टी केवल परिवार वाद के नाम पर ही पार्टी चला रही है। जिसके कारण कई पुर्वर्ती एवं वर्तमान सरकारों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार घोटाले की भरमार रहती है। जबकी हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं। 2047 तक भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर बन सके और देश हमारा मजबूत हो सके यही प्रधानमंत्री का लक्ष्य है। सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास सबका प्रयास से ही सबका कल्याण होगा। उन्होंने जातिवादी व्यवस्था के नाम पर जो राजनीति का केवल अपने परिवार को बढ़ाने का कार्य किया है उसको उन्होंने कहा कि देश में केवल चार ही जातियां किसान, गरीब, महिला और युवा है।
आगत अतिथियों का एवं कार्यकताओ को स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश से भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है। लोगों को हर एक योजना का लाभ मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और निश्चित ही हमारे कार्यकर्ता अपने अपने बुथो पर भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह जी के पक्ष में मतों की बढ़ोतरी करेंगे ।जिससे हम लोग भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे।
बैठक में उपस्थित विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह,विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार, लोकसभा प्रभारी जितेंद्र पांडे, जिला प्रभारी संजय कुशवाहा,लोकसभा संयोजक शंभू चौरसिया सहित सभी विधानसभा प्रभारी संयोजक मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी शामिल हुए।

Related posts

23 अप्रैल दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के नौ वर्ष पूरे होने पर नागर विमानन मंत्रालय की उपलब्धियों का उल्लेख किया

rktvnews

बागपत:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने महिला बंदियों की आधारभूत सुविधाओं को लेकर की समीक्षा बैठक।

rktvnews

13 अक्टूबर को” प्रेस की आजादी” पर हमले खिलाफ होगा प्रतिरोध मार्च।

rktvnews

Leave a Comment