RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

तानसेन समारोह 2023 – संगीतधानी ग्वालियर में विश्व संगीत समागम तानसेन समरोह का शुभारंभ।

ग्वालियर/मध्यप्रदेश 25 दिसंबर।संगीतधानी ग्वालियर में रविवार की सांध्यबेला में विश्व संगीत समागम “तानसेन समारोह” की मुख्य सभाओं का शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत की अध्यक्ष दुर्गेश कुंअर सिंह जाटव, राज्य शासन के संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला, संचालक संस्कृति विभाग अदिति कुमार त्रिपाठी, निदेशक उस्ताद अलाउद्दीन खां कला एवं संगीत अकादमी जयंत माधव भिसे एवं राजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. साहित्य कुमार नाहर सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस साल के तानसेन समारोह का शुभारंभ किया।
यहाँ हजीरा स्थित सुर सम्राट तानसेन की समाधि के समीप ग्वालियर दुर्ग के ऐतिहासिक मानसिंह महल की थीम पर बने भव्य एवं आकर्षक मंच पर शास्त्रीय संगीत के देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव तानसेन समारोह की संगीत सभाएँ सज रहीं हैं।
इस साल के तानसेन समारोह की पहली संगीत सभा की शुरूआत पारंपरिक रूप से स्थानीय माधव संगीत महाविद्यालय ग्वालियर के आचार्यों व विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रशस्ति एवं ध्रुपद गायन के साथ हुई। डॉ. वीणा जोशी के निर्देशन में रागमाला (राग धनाश्री, गौरी, यमन व खमाज) में प्रस्तुत प्रशस्ति के बोल थे “ध्रुव कंठ स्वरोदगार”। इसके बाद राग “शंकरा” में एक ध्रुपद बंदिश पेश की, जिसके बोल थे – “शिव शंकर महेश्वर आदिदेव महादेव” । तबले पर डॉ. विनय बिन्दे व डॉ. प्रणव पराड़कर और वायोलिन पर अंकुर धारकर व अनिकेत तारलेकर ने संगत की।
सोमवार की सांध्य बेला में होगा अलंकरण समारोह का आयोजन
तानसेन समारोह के तहत अलंकरण समारोह 25 दिसम्बर को सायंकाल आयोजित होगा। शास्त्रीय संगीत के देश के मूर्धन्य गायक पं. गणपति भट्ट हासणगि धारवाड़ को वर्ष 2022 के तानसेन सम्मान से अलंकृत किया जायेगा। साथ ही वर्ष 2022 का राजा मानसिंह तोमर सम्मान उज्जैन के मालव लोक कला केन्द्र को प्रदान किया जायेगा।

25 दिसम्बर को इनकी प्रस्तुतियाँ होंगीं

प्रात:कालीन सभा

इस सभा का शुभारंभ राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर के ध्रुपद गायन से होगा। सभा में सुमित आनंद दिल्ली का ध्रुपद गायन, ईशान घोष मुम्बई का तबला वादन, मधुमिता भट्टाचार्य उपाध्याय वाराणसी का गायन और उस्ताद लतीफ खाँ मुम्बई व उस्ताद सरवर हुसैन कोलकता की सारंगी जुगलबंदी की प्रस्तुति होगी।

सायंकालीन सभा

इस सभा का आरंभ तानसेन संगीत महाविद्यालय ग्वालियर के ध्रुपद गायन से होगा। इस सभा में विनय रामदासन पुणे का गायन, सुविख्यात शास्त्रीय गायक आनंद कुमार मलिक दिल्ली का गायन, अखिलेश गुंदेचा एवं साथियों द्वारा पखावज वृंद वादन, भाग्येश मराठे पुणे का गायन और मूर्धन्य गायक पद्मश्री पं. उल्हास कसालकर पुणे का गायन होगा।

Related posts

गोपालगंज: जिलाधिकारी ने की पैक्स चुनाव 2024 की तैयारी की समीक्षा।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:स्वामी विवेकानंद स्कूल में मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव और बताया गया महत्व।

rktvnews

कौशल मेला-सह-मेगा युवा कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला एवं निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का माननीय मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा किया गया शुभारंभ, करियर कॉउंसलिंग से जुड़ी कही महत्वपूर्ण बातें।

rktvnews

स्टेशन कमांडरों की कार्यशाला नई दिल्ली में संपन्न हुई, एडमिरल आर हरि कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

रोहतास: डीएम ने किया समाहरणालय स्थित सभी विभागों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

उज्जैन:भोले-शंभू भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान के साथ निकली भगवान महाकालेश्वर की भाद्रपद माह के प्रथम सोमवार की पंचम सवारी।

rktvnews

Leave a Comment