RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जन विश्वास रैली की सफलता को लेकर नुक्कड़ सभा आयोजित।

छात्र नौजवान किसान और मजदुर नरेंद्र मोदी की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे:प्रदेश महासचिव भीम यादव

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 मार्च।आज 2 मार्च को बड़हरा विधानसभा के धमार, अगरसंडा़, धोबहा, सलेमपुर, बलुआं, सोहरा और सरैया बाजार पर जिला पार्षद सह युवा राजद बिहार के प्रदेश महासचिव भीम यादव के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया । नुक्कड़ सभा का नेतृत्व कर रहे जिला पार्षद भीम यादव ने कहा कि जन विश्वास रैली में ज्यादा से ज्यादा लोग को भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नुक्कड़ सभा के माध्यम से जागरूक किया गया। रैली में लाखों की संख्या में छात्र – नौजवान , किसान और मजदुर भाग लेंगे । इस महारैली से भाजपा की सरकार पिछले दस वर्षो के कार्यकाल का पर्दाफास हो जाएगा और अगामी लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी की तानाशाही सरकार को छात्र – नौजवान किसान और मजदुर एकजुट होकर उखाड़ फेकेंगे ।
इस नुक्कड़ सभा को सफल बनाने में राजद अतिपिछडा सेल के जिलाध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, जिला पार्षद प्रतिनिधि हरीफन यादव, पूर्व जिला पार्षद गंगा सागर पंडित, युवा राजद जिला प्रधान महासचिव रजनीश यादव, छात्र राजद प्रवक्ता तेजू त्यागी, पिन्टू यादव, बब्लू राम, अजीत यादव, जितेन्द्र बिंद, भीमसेन यादव, राजबाबू यादव, सरोज यादव सहित सैकडो़ राजद के नेता एवं कार्यकर्ता थे ।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रपति निलयम में आगंतुक सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: व्यवसायियों के बीच पहुंची रितु जायसवाल,सुदामा प्रसाद के पक्ष में एकजुट होने का किया आह्वाहन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 अप्रैल 26

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 अप्रैल 26

rktvnews

इंदौर:शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सघन कार्रवाई, 05 प्रतिष्ठानों की जांच, कुल 18 नमूने लिए गए।

rktvnews

औरंगाबाद:देव चैती छठ मेला–2026 में पहली बार “टेंट सिटी” की विशेष व्यवस्था।

rktvnews

Leave a Comment