RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:आपदा से बचाव को लेकर एनडीआरएफ की टीम ने चलाया जन जागरूकता अभियान।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)09 मई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम के द्वारा आपदा से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया।साथ ही किसी भी आपदा की स्थिति में बचाव को लेकर कई तरकीब बताया गया। इस क्रम में हार्ट अटैक से कैसे लोगों को बचाया जा सके एवं घायल व्यक्ति को स्ट्रक्चर पर अस्पताल कैसे पहुंचाया जा सके। इसका मॉक ड्रिल कर लोगों को बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत, एनडीआरएफ के उप निरीक्षक सह टीम लीडर उदय सिंह थे। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आपदा से बचाव को लेकर गांव घर में स्ट्रक्चर कैसे बनाएं, हाथ टूटने पर सुरक्षित हॉस्पिटल कैसे पहुंचाएं, अचेत पड़ने पर मुंह से ऑक्सीजन देकर कैसे बचाएं, घायलों को एंबुलेंस तक पहुंचाने जैसे कई तरकीब बताई गई। इसके अलावा भूकंप के समय सिर ढकने,सुरक्षित स्थान पर जाने का भी कई टिप्स बताया गया। कार्यक्रम में एनडीआरफ के रमेश कुमार, आफताब आलम, मो.आबिद हसन, अभिराम सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद, आरा द्वारा मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ‘एक वाहन एक फास्टैग’ पहल का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:आरा रोजगार मेला में 253 अभ्यर्थियों का निर्धारित मापदंड के आधार पर हुआ चयन।

rktvnews

सदाफल देव विहंगम योग संस्थान द्वारा सत्संग संगोष्ठी संपन्न!28 अक्टूबर को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर:जिला सचिव विजय पांडेय

rktvnews

सत्ता के दलालों की संस्था मर चुकी है; यह कभी पुनर्जीवित नहीं हो सकतीः उपराष्ट्रपति

rktvnews

मध्यप्रदेश:यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क में शामिल हुआ ग्वालियर:अन्तराष्ट्रीय स्तर पर सिटी ऑफ म्यूजिक के रुप मे मिली पहचान।

rktvnews

Leave a Comment