RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

महागठबंधन की जनविश्वास रैली की सफलता को ले जिला कांग्रेस कार्यालय में की गई बैठक।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक राम

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 01 मार्च।आज भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी कि बैठक जिलाध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय शहिद भवन में आगामी 3 मार्च को गांधी मैदान पटना में आहूत महागठबंधन कि जन विश्वास रैली कि सफलता को लेकर किया गया। जिसमें भारत के लोकप्रिय जन नेता राहुल गांधी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे भी शिरकत करेंगे । बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि उक्त रैली में भोजपुर जिला कांग्रेस की भूमिका हमेशा की तरह ऐतिहासिक होगी। उन्होंने बताया की शहीद भवन से दर्जनों गाड़ियों से सैकड़ों लोग जानें कि पुरी तैयारी कर चुके हैं तथा बहुत सारे लोग ट्रेन से भी जानें कि तैयारी किए हुए हैं। इसके साथ ही शहर के चौंक चौराहों पर महागठबंधन का होल्डिंग बैनर लगाए जाने के साथ साथ जन जागरूकता का कार्य भी किया जा रहा है। अशोक राम ने कहा की हम सभी कांग्रेस जन इस बैठक के माध्यम से भी जिलें वासियों से अपील करते हैं कि जन विश्वास रैली में जिले की उपस्थित अधिक से अधिक सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में AICC सदस्य डाक्टर शशि कुमार सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि घनश्याम उपाध्याय, प्रदेश प्रतिनिधि पन्नग कुमार त्रिपाठी, प्रदेश प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय, पार्टी प्रवक्ता बिरेन्द्र मिश्रा ,सत्य प्रकाश राय, रजी अहमद, डाक्टर अमित द्विवेदी, राकेश त्रिपाठी ,योगेन्द्र सिंह, नन्द जी राम, अरविंद सिंह ,गोपाल कृष्ण गोखले, अशोक यादव ,सत्यनारायण सिन्हा, रविन्द्र कुमार रवि ,लाल मोहन सिंह, शत्रुघ्न, घनश्याम चौधरी, लुटावन चौरसिया ,रविन्द्र तिवारी ,आदित्य नारायण सिंह आदि थे।

Related posts

रोहतास: जिले में LPG सिलेंडरों की नहीं है किल्लत,पर्याप्त मात्रा में है उपलब्ध, डीएम की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के 9 लोकसभा क्षेत्रों में 127 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर की पायरी में आयोजित रात्रि चौपाल ग्रामीणों के लिए राहत भरी रही।

rktvnews

गणतंत्र दिवस परेड में 600 से अधिक पंचायत सदस्य विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन पथ निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा : अश्विनी चौबे

rktvnews

Leave a Comment