RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हस्ताक्षर अभियान के तहत स्टेप बाय स्टेप कोचिंग संस्थान में चला कार्यक्रम।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 07 अगस्त। शहर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान स्टेप बाय स्टेप में राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम चलाया गया ।जिसमें काफी संख्या में विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर करके वर्तमान में राज्य में भ्रष्ट, तानाशाह, दमनकारी, विश्वासघाती नीतीश तेजस्वी सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी प्रकट की।इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के स्टडी सेल के संयोजक दीपक श्रीवास्तव, स्टडी सेल के सह-संयोजक आनंद मोहन प्रताप सिंह, एक्सपर्ट कंप्यूटर क्लासेस के डायरेक्टर कुमार मंगलम आदि लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में स्टडी सेल के साथ संयोजक आनंद मोहन प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को महागठबंधन सरकार के विद्यार्थी विरोधी नीतियों से अवगत कराया। साथ ही साथ बताया कि महागठबंधन की सरकार डोमिसाइल नीति हटाकर बिहार के सभी युवाओं को ठगने का काम किया है जो भी युवा सीटेट एसस्टे पास है उनको अब कोई एग्जाम देने की जरूरत नहीं थी सीधे नियुक्ति पत्र देने की जरूरत थी ।बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा में यह वक्तव्य दिया था कि सीधे एसटेट पास सभी विद्यार्थियों को सीधे नियुक्ति पत्र मिलेगा लेकिन सरकार विद्यार्थियों के साथ अन्याय किया बिहार के यूनिवर्सिटी कॉलेजों स्कूलों में पढ़ाई के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है। विद्यार्थियों से उन्होंने अपील की आने वाले समय में महा ठग बंधन सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री से यूनिसेफ की भारत मे प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने की शिष्टाचार भेंट, झारखंड में बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ के कार्यों की दी जानकारी।

rktvnews

राजस्थान होगा खेलों में अग्रणी, मिशन ओलंपिक के लिए 100 करोड़ का बजट: विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

सीतामढ़ी:योजनाओं के व्यापक प्रचार -प्रसार के लिए नुक्कड़ नाटक टीम को किया गया रवाना।

rktvnews

भोपाल:गुरु नानक जी का उपदेश मानवता की सेवा का है सर्वोच्च मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर : आरा रेलवे स्टेशन से सब्जी की टोकरी में शराब बरामद।

rktvnews

भारत को मिली ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान’ की अध्यक्षता।

rktvnews

Leave a Comment