RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

विश्व युवा कौशल दिवस पर डॉक्टर पीसी से प्रभात फेरी निकाली गयी!युवाओं में स्किल डेवलपमेंट से संगठन को कई बार राज्य स्तर पर पुरस्कृत:एम डी मालती देवी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 15 जुलाई।विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र डॉक्टर पीसी महादेवा रोड आरा के छात्र-छात्राओं द्वारा से प्रभात फेरी निकाला गया जो बाबू बाजार होते हुए रमना मैदान स्टेडियम के पास पहुंचा जहां जिला नियोजन पदाधिकारी नूर आहसन, राजकीय आई टी आई आरा के प्राचार्य विमल सर, जिला कौशल प्रबंधक राकेश कुमार एवं जिला कौशल प्रबंधक संजय कुमार , क्लस्टर मैनेजर प्रशांत गुप्ता ने बच्चों का स्वागत किया।प्रभात फेरी कलेक्ट्रेट होते हुए नागरी प्रचारिणी, शहीद भवन मोड़, महाराजा कॉलेज, रेड क्रॉस, चर्च से वापस रमना मैदान पहुंची। इस मौके पर संस्था के सचिव सत्य प्रकाश, एमडी मालती गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां कि पूरे विश्व में कौशल दिवस के मौके पर कार्यक्रम होते हैं एवं सर्वश्रेष्ठ संस्थानों को एवं छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाता है। विगत कई वर्षों से हमारी संस्था को बिहार में प्रथम स्थान आने का गौरव भी प्राप्त हुआ है। इस मौके पर सेंटर इंचार्ज वैभव, कोऑर्डिनेटर नरेंद्र , अर्पिता, मृगंशी, आकाश आकाश कुमार सिंह, सुजीत कुमार, शिवांशु, निशा,रूपेश, शरबाज, नेहा, निशा, नीलू, स्वीटी, अनीशा, सलोनी ,खुशी ,आयुष, हर्षित ,पायल, मुस्कान, प्राची, रवि, अंकिता ,अंजली, अनुष्का, विकास रंजन, आयुष, कैफ ,सोनम, चुन्नू, यासीन, रमेश, पियूष, रोहित,अभय ,भूमि ,संध्या, यस, अयूब, सक्षम, विष्णु, अभिजीत, साक्षी, नफीस ,काजल, प्रिया, विभा, भावना, प्रत्यूष सहित सैकड़ों छात्र छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला नियोजन पदाधिकारी नूर आहसन एवं जिला कौशल प्रबंधक संजय कुमार जी ने विश्व कौशल दिवस के कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रत्येक वर्ष विश्व कौशल दिवस मनाने का संकल्प कराया।

Related posts

भोजपुर: वैश्विक शिव शिष्य परिवार के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

केन्‍द्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दक्षिणी दिल्ली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के एक कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर: लसाढ़ी के शहीदों को शहीद नही मानता भोजपुर जिला प्रशासन: अमरदीप

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री ने राजस्थान के अजमेर स्थित अखिल भारतीय उत्तराखण्ड धर्मशाला आश्रम, तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना।

rktvnews

सारण:नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लायें सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी: आयुक्त

rktvnews

Leave a Comment