RK TV News
खबरें
Breaking News

सीतामढ़ी:उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति का विदाई समारोह आयोजित।

RKTV NEWS/सीतामढ़ी (बिहार) 01 मार्च।उप विकास आयुक्त डॉक्टर प्रीति का विदाई समारोह आज समाहरणालय स्थित विमर्श सभागार में संपन्न हुआ। मौके पर जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, नए डीडीसी मनन राम के साथ जिला स्तरीय सभी प्रशासनिक पदाधिकारी ,विभिन्न सेवाओं के पदाधिकारी एवं प्रखंडों के प्रखंड विकास अधिकारी उपस्थित थे। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति के कार्यों की भूरी– भूरी प्रशंसा की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने उनके कार्यकाल की चर्चा करते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक के साथ-साथ मिलनसार व्यक्तित्व वाले पदाधिकारी बताया।उन्होंने कहा कि इनका कार्यकाल सुचारू एवं निर्विवाद रहा। उन्होंने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही जिलाधिकारी ने नए उप विकास आयुक्त श्री मनन राम का हार्दिक स्वागत भी किया।
विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें एक कर्मठ पदाधिकारी बताया और कहा कि प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन वे पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ करती थी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार ने किया।

Related posts

भोजपुर:आरा में दिवंगत गायत्री सहाय की पुस्तक का विमोचन, साहित्यिक जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

राजस्थान:बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक,पूर्ण पारदर्शिता के साथ हो बजट घोषणाओं की त्वरित क्रियान्विति:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

पटना : भाजपा के प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक बने शाहपुर के डा विकास चंद्र।

rktvnews

ब्राउन शुगर के साथ तीन ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार डी.आर.डी.ए निदेशक ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

राजस्थान:अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष एवं ‘सहकार से समृद्धि’ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment