RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : सुदामा प्रसाद के पक्ष में हो रहा घर- घर संपर्क, की जा रही है जनसभाएं।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )27 मई।आरा संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को विजयी बनाने की अपील ले साथ घर-घर सम्पर्क अभियान चलाया गया और चट्टी-बाजरों पर नुक्कड़ सभायें की गईं।
भाकपा(माले) व ऐपवा से जुड़ी महिला नेताओं- श्वेता राज, माधुरी गुप्ता, सोहिला गुप्ता और संगीता सिंह ने आज अगिआंव, कोइलवर, तरारी और आरा के गांव-मुहल्लों में घर-घर सम्पर्क कर महिलाओं से तीन तारा वाला झंडा पर बटन दबाकर सुदामा प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
भाकपा माले केंद्रीय कमेटी के सदस्य और उत्तराखंड राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी, खेग्रामस के राष्ट्रीय सचिव राजेश साहनी और शत्रुघ्न साहनी और किसान नेताओं – जितेंद्र यादव और विनोद कुशवाहा ने बड़हरा, शाहपुर और जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों चट्टी बाजारों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
इंद्रेस मैखुरी और विनोद कुशवाजा जगदीशपुर,, इसाढी बजार, देवराढ, तेंदूनी चौक, जितौरा बाजार, हंसवाडीह, दलीपपुर, ककिला और भाड़सरा बाजार में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए लोकतंत्र और संविधान पर मंडराते खतरों के जिक्र करते हुए भाजपा को हराने ओर इंडिया गठबंधन को विजयी बनाने की अपील की।
किसान नेता जितेंद्र यादव ने बिहिया नगर परिषद् क्षेत्र के चौक-चैराहों और खदरा, टिपुरा,बिहिया गांव, निरनपुर, कुंवरदह, कौडिया, घाघा, तियर, मनियारा, चकरही, बनाही, सहजौली, रानीसागर, सिकरिया आदि दर्जनों गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधिग करते हुए देश को तबाही और बर्बादी ने डालने वाली भाजपा को परास्त करने का आह्वान किया गया। आइसा नेता दीपक कुमार व इनौस नेता विवेक कुमार ने भी सभाओं को संबोधित किया।
अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के नेताओं राजेश साहनी और शत्रुघ्न साहनी ने बलुआ बाजार, बड़हरा, बीरमपुर और बबुरा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए जनता के साथ विश्वासघात करने और समाज में नफरत व घृणा फैलाने वाली मोदी सरकार को कड़ी सबक सिखाने को कहा।

Related posts

पेट्रोल की जगह शराब से चल रहे बाइक😲बाइक की टंकी व सीट कवर से 110 पीस फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद

rktvnews

बागपत:महिला जिला चिकित्सालय बागपत में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने होयसल के पवित्र मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने की सराहना की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

रामनवमी’ की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

जयंती पर विशेष:एपीजे अब्दुल कलाम: नए भारत के युवाओं के लिए एक प्रेरणा।

rktvnews

Leave a Comment