RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: निरीक्षण के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री को एथेनॉल प्लांट के सीएमडी ने दिया औपचारिक आवेदन,सप्लाई बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाने का किया आग्रह।

कर्मचारियों ने भी सप्लाई क्षमता में कमी को ले भविष्य में रोजगार की चिंता से मुख्यमंत्री को कराया अवगत।

बक्सर/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 दिसंबर। सोमवार को भारत प्लस एथनॉल प्राइवेट लिमिटेड, नवानगर (बक्सर) में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्लांट के सीएमडी अजय सिंह ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें प्लांट की कार्यप्रणाली, उत्पादन क्षमता एवं वर्तमान चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान अजय सिंह ने बताया कि बिहार के एथनॉल प्लांटों को दी जा रही सप्लाई का आदेश वर्तमान में प्लांट की कुल क्षमता के केवल 50% पर सीमित है, जिससे उद्योग के संचालन और भविष्य पर खतरा बढ़ गया है। उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को एक औपचारिक आवेदन भी सौंपा और सप्लाई बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
प्लांट के सभी कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री से अलग से मिलकर अपने रोजगार की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित एक आवेदन मुख्यमंत्री को सौंपते हुए मांग की कि एथनॉल सप्लाई बढ़ाई जाए, ताकि प्लांट सुचारु रूप से चलता रहे और उनकी नौकरियाँ सुरक्षित रहें।मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सरकार इस विषय पर सकारात्मक पहल करेगी।

Related posts

गिरीडीह:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:मतगणना की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे हरसंभव प्रयास : मंत्री रामविचार नेताम

rktvnews

भोपाल में हुआ श्रीमद्भगवद् स्वगीता प्रथम भाग “कर्मयोग” का विमोचन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

चंदा गांव के युवकों ने किया रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन!मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

Leave a Comment