RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा: डीएम ने पश्चिम बंगाल के दंपति को बालिका दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु अस्थायी रूप से किया सुपुर्द।

RKTV NEWS/नवादा (बिहार)27 अप्रैल।रवि प्रकाश, जिला पदाधिकारी, नवादा के कर-कमलों द्वारा आज पश्चिम बंगाल के दंपति शिथुन कर्मकार एवं उनकी पत्नी अहेली मित्रा को बालिका अनुजा (नया नाम : प्रिशा कर्मकार), उम्र 07 माह, को दत्तक ग्रहण समिति, नवादा की अनुशंसा के आधार पर विधिवत दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु अस्थायी रूप से सुपुर्द किया गया।
दत्तक ग्रहण की समस्त प्रक्रिया Central Adoption Resource Authority (CARA), नई दिल्ली, भारत सरकार के CARINGS पोर्टल के माध्यम से दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 तथा Juvenile Justice (Care and Protection of Children) Act, 2015 के प्रावधानों के अनुरूप पूर्ण की गई।
दत्तक ग्रहण उपरांत दंपति ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि लगभग चार वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात आज उनका परिवार पूर्ण हुआ है।
इस अवसर पर रीतेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा द्वारा जानकारी दी गई कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, नवादा से दिनांक 27 अप्रैल, 2026 तक कुल 14 बच्चों को अंतरदेशीय (Inter-country) तथा देश के भीतर कुल 46 बच्चों को दत्तक ग्रहण के माध्यम से परिवारों को सुपुर्द किया जा चुका है।
दत्तक ग्रहण हेतु पंजीकरण के संबंध में बताया गया कि इच्छुक व्यक्ति Mission Vatsalya पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
दत्तक ग्रहण हेतु आवश्यक दस्तावेजों में पैन कार्ड, आधार कार्ड, विवाह प्रमाण-पत्र, चिकित्सा फिटनेस प्रमाण-पत्र, पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र एवं आय प्रमाण-पत्र शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं अथवा नजदीकी संस्थान के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। वर्तमान में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, वीआईपी कॉलोनी, डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप, नवादा में संचालित है।
उक्त अवसर पर रीतेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई नवादा, अमरेंद्र मेहता, बाल संरक्षण पदाधिकारी, आदर्श निगम, प्रबंधक, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान एवं अन्य संबंधित कर्मीगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत घर-घर स्वदेशी अपनाने को भाजपा ने भरवाया संकल्प पत्र।

rktvnews

भारतीय सांख्यिकी सेवा के 43वें बैच के प्रोबेशनर अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न – विभागीय गतिविधियों से परिचय के साथ विभिन्न कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

भोजपुर: सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा द्वारा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फलों का किया गया वितरण।

rktvnews

भोजपुर:राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन को चार विकेट से हराया।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस ने वाहन किराये पर लेकर उन्हें गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment