RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने लेखा परीक्षक के पद पर चयनित 51 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

देहरादून/उत्तराखंड 21 फरवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग के माध्यम से वित्त विभाग के अंतर्गत लेखा परीक्षक के पद पर चयनित 51 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नव नियुक्त कार्मिक अब उत्तराखण्ड शासन-प्रशासन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों, हमारा यह प्रयास धीरे-धीरे धरातल पर उतरने लगा है। मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त कार्मिकों से कहा कि जो भी कार्य करें, उसे पूर्ण ईमानदारी और लगन से करें तथा पूरी कोशिश करें कि जो काम आज होना है, उसे आज ही सम्पन्न करें तथा उस काम को कभी भी कल के लिए मत छोड़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक नई कार्य संस्कृति विकसित हुई है। हमारी सरकार प्रदेश के हर वर्ग के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य कर रही है और करती रहेगी।
इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय, उप निदेशक वीरेश कुमार सिंह, सहायक निदेशक महीप कुमार सिंह सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड:मनरेगा के तहत वर्षवार मजदूरी दर में वृद्धि करने हेतु आवश्यक योजना का गठन करें : दीपिका पांडेय

rktvnews

भोजपुर:वर्ष के अंतिम संध्या को कलाकारों ने राग संगीत नृत्य से किया गुलजार।

rktvnews

गढ़वा:संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में पदाधिकारियों/कर्मियों ने संविधान प्रस्तावना पढ़ संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने का लिया संकल्प।

rktvnews

चतरा:डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, पोलिंग पार्टी एंड पोल डे अरेंजमेंट्स विषय पर किया गया कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में स्वप्निल कुसाले द्वारा कांस्य पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने भारतीय वायु सेना की चार इकाइयों को राष्ट्रपति मानक और राष्ट्रपति रंग से सम्मानित किया।

rktvnews

Leave a Comment