RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

जयपुर:मतदाताओं को घर-घर जाकर किया जा रहा वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड का वितरण, ताकि शत प्रतिशत मतदान किया जा सके सुनिश्चित।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान) 07 अप्रैल। आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में मतदाताओं को घर-घर जाकर वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड का वितरण किया जा रहा है।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र मिथलेश मीणा ने तिरूपति विहार, अशोक विहार, सेक्टर-1 के क्षेत्रों में भ्रमण कर बीएलओ द्वारा वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड की वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार के प्रयोग की अपील भी की।
मिथलेश मीणा ने बताया कि विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी 326 मतदान केंद्रों पर बीएलओ के माध्यम से मतदाता पर्चियों एवं मतदाता मार्गदर्शिका का वितरण मतदाताओं को किया गया। बीएलओ द्वारा मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में जानकारी दी गई साथ ही मतदान दिवस पर मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं यथा पानी, छाया, रैम्प आदि के बारे में जानकारी दी गई।
वहीं, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, हवामहल विधानसभा क्षेत्र डॉ सरिता शर्मा ने भी क्षेत्र में मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क किया एवं वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड का भी वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ सहित चुनाव कार्यों में नियोजित अन्य कार्मिकों को सभी मतदाताओं को वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
डॉ. सरिता शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र हवामहल में शुक्रवार से रविवार तक प्रथम चरण में 285 मतदाताओं द्वारा होम वोटिंग की गई। अनुपस्थित मतदाताओं की होम वोटिंग द्वितीय चरण में करवाई जाएगी। रविवार को प्रत्येक मतदान केंद्र पर आओ बूथ चले अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित एप्लीकेशन को डाउनलोड और हैंड्स ऑन करवाया गया। इस दौरान हवामहल एईआरओ हरदयाल सिंह, पार्वती सोनी एवं विजय कुमार सक्सेना मौजूद रहे।

Related posts

वैशाली: जिला आइकॉन एवं आईसीडीएस द्वारा मतदाताओं को मतदान हेतु किया गया प्रेरित।

rktvnews

भोजपुर:स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में “खत लिखो अभियान” की शुरुआत।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यालय का संचालन और अधिकारों की रक्षा महत्वपूर्ण : संगठन।

rktvnews

वैशाली:जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक।

rktvnews

श्री रामराजा लोक ओरछा में भगवान श्रीराम के प्रसंगों को दर्शाया जाए :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment