RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:विकसित भारत-विकसित हरियाणा की मजबूत कड़ी बनेंगी लखपति दीदी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

RKTV NEWS/नारनौल ( महेन्द्रगढ़) 06मार्च। जिला महेंद्रगढ़ में सभी खंडों में लखपति दीदी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं नांगल चौधरी व निजामपुर में विधायक डॉ अभय सिंह यादव व अटेली में विधायक सीताराम यादव मुख्य अतिथि थे। नागरिकों ने करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सुना। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखपति दीदी महासम्मेलन से देश भर की स्वयं सहायता समूह के सदस्यों व नागरिकों को संबोधित किया। इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष दयाराम यादव भी मौजूद थे।
जिलास्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि लखपति दीदी सम्मेलनों के जरिए प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप आत्म निर्भर भारत बनाने के कार्यक्रम को और भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ के लिए इस योजना के तहत 4 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन जिला की महिलाएं इसे और आगे बढ़ते हुए 40 हजार लखपति दीदी बनाने का संकल्प लेकर जाएं।
डीसी ने कहा कि इस अभियान के जरिए महिलाएं सामाजिक और आर्थिक तौर पर मजबूत होंगी। वहीं महिलाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये स्वयं सहायता समूह अब राष्ट्रीय सहायता समूह बनकर विकसित भारत-विकसित हरियाणा की मजबूत कड़ी बनेंगी। हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के तहत जिला महेंद्रगढ़ में 1487 स्वयं सहायता समूह के साथ लगभग 15 हजार महिलाएं जुड़ी हुई है। यह अभियान इन सभी महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने का काम करेगा। जिला महेंद्रगढ़ में 618 संभावित लखपति दीदी का चयन किया जा चुका है। अभी तक 38 मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है।
उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे जिला महेंद्रगढ़ में म्हारी लोडो-म्हारी शान कार्यक्रम से जुड़कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाएं।
इस कार्यक्रम के बाद दिनभर तीन ट्रेनिंग सेशन भी हुए। इसमें लखपति दीदी आजीविका योजना, आर्थिक प्रबंधन तथा व्यवसाय विकास योजना और वैधानिक आवश्यकताएं विषयों पर स्वयं सहायता समूह को जानकारी दी गई।
इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज दलाल ने लखपति दीदी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बीडीपीओ नारनौल रेणु लता, बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती सैनी, जिला उपाध्यक्ष किशन लाल सैनी, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार महता, सुरेश चौधरी, आरके जांगड़ा, विकास अग्रवाल व नरेंद्र झिमरिया के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
लखपति दीदी महासम्मेलन के दौरान महेंद्रगढ़ में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा मुख्य अतिथि थे। कनीना खंड कार्यालय में पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। इसी तरह सीहमा में गोविंद भारद्वाज व सतनाली में मंडल अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

Related posts

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

डा नरेश पाण्डेय चकोर की जयंती पर, साहित्य-सम्मेलन में आयोजित हुआ नववर्ष-अभिनन्दन कवि-सम्मेलन।

rktvnews

आरा रेल थाने ने ट्रेन के डिब्बे से भारी मात्रा में शराब और बियर को किया बरामद।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने आई.टी पार्क देहरादून में लेखा परीक्षा विभाग, रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटी तथा अर्थ एवं संख्या के नवनिर्मित एकीकृत भवन का लोकार्पण किया।

rktvnews

2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में भारतीय युवाओं के लिए सही मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता और नीति-निर्माण की आवश्यकता है: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 जुलाई 24

rktvnews

Leave a Comment