RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मोतिहारी:उप विकास आयुक्त ने की कोषांगो के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक।

मोतिहारी/ पूर्वी चंपारण 20 फरवरी।लोक सभा आम निर्वाचन-2024 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर जिला मे कुल 24 कोषांगों का गठन किया गया है जिसमें उप विकास आयुक्त, पूर्वी चम्पारण को वाहन प्रबंधन, अभ्यर्थी व्यय लेखा-अनुश्रवण, विधि व्यवस्था, मीडिया, लाईव वेबकास्टिंग, कम्युनिकेशन एवं स्वीप कोषांग का वरीय प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। आज उप विकास आयुक्त के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में अपने वरीय प्रभार वाले सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये।
वाहन प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी को सभी सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों से पत्र के माध्यम से वाहनों की आवश्यकता का आकलन कर प्रतिवेदन की मांग करने का निदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि मतदान केन्द्रों का मैपिंग करते हुए जरूरी संख्या में वाहन की मांग सभी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी करेंगे। वाहन कोषांग का नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी को बनाया गया है। उप विकास आयुक्त को जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिला में 432 बसें और 2541 छोटे वाहन पंजीकृत है। आवश्यकतानुसार सभी को नोटिस जारी किया जायेगा। डीटीओ को वाहन की सूची प्राप्त कर उसे पंजीबद्ध करने का निर्देश दिया गया।
अभ्यर्थी व्यय एवं लेखा-अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को व्यय लेखा पंजी संधारण के लिए कार्य योजना बना लेने तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को सभी जरूरी प्रशिक्षण देने की व्यवस्था कर लेने का निर्देश दिया गया। अवैध नगद राशि के आवागमन एवं प्रयोग रोकने के लिए एफएसटी एवं एसएसटी का विधान सभावार गठन करने का निदेश दिया गया। इस कोषांग का नोडल पदाधिकारी, राज्य कर संयुक्त आयुक्त, मोतिहारी को बनाया गया है।
विधि व्यवस्था प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी को सभी चेकपोस्ट पर नाकेबंदी व्यवस्था कराने, जरूरत के अनुसार और चेक पोस्ट बनाने, 107 की कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि संवेदनशील मतदान केन्द्रों, भेद्यता समूह की पहचान एवं मैपिंग कर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।। इस कोषांग का नोडल पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी को बनाया गया है।
कम्युनिकेशन प्लान के नोडल पदाधिकारी को निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारियों / कर्मियों के मोबाईल नम्बर का निर्देशिका तैयार करा लेने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि बेहतर संचार प्लान बनाये ताकि जरूरत पड़ने पर कही कोई परेशानी नही हो। इसमें प्रत्येक मतदान केन्द्र के आस-पास के कम से कम 5 व्यक्तियो के मोबाईल नम्बर डालने का भी निदेश दिया गया।
जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने खासकर महिला मतदाताओं में जागरूकता अभियान चलाने के लिए आईसीडीएस और जीविका को विशेष दायित्व दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वीप प्लान अन्तर्गत जिला स्तर से प्रखण्ड स्तर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यकम चलाया जाएगा जिसमें विविध गतिविधियाँ शामिल करायी जायेगी। लोहिया बिहार स्वच्छ अभियान को भी इससे जोड़ा जायेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसकी शरुआत केसरिया ग्रामीण क्षेत्र से करायी जाएगी जिला स्तर पर मैराथन दौड, किकेट मैच का आयोजन कराया जाएगा। आईसीडीएस के द्वारा मेंहदी, रंगोली एवं स्कूली बच्चों के द्वारा वाल पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। जीविका दीदी घर-घर अभियान चलायेंगी और महिलाओं को वोट डालने के लिए जागरूक करेंगी।

Related posts

बक्सर के पूर्व जिला न्यायाधीश के निधन पर शोक।

rktvnews

असंतुलित हो वाहन पलटा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयललिता को उनकी जयंती पर याद किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम अब छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम होगा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

rktvnews

उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में दुर्गापूजा को लेकर केन्द्रीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

rktvnews

Leave a Comment