RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री करम परब पर्व 2025 में हुए शामिल।

करम परब हमारी संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)04 अक्टूबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार देर शाम राजधानी स्थित अखिल भारतीय वनवासी आश्रम परिसर में उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ रायपुर द्वारा आयोजित करम पूजा परब 2025 महोत्सव में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान करम राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि करम परब हमारी संस्कृति और हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। इस संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि यह हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। करम परब हमारे प्रकृति-प्रेम और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने सभी को करम परब की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी तथा उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ से जुड़े परिवार और सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में जिला में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

rktvnews

पटना:संस्कृत और हिन्दी के मनीषी विद्वान और चिंतक-कवि थे आचार्य कैलाश प्रसाद सिंह : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

पटना:कंप्यूटर एजुकेशन काउंसिल के 17वें स्थापना दिवस पर डॉ. विकास कुमार सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 जून 26

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज भुवनेश्वर में एक बैठक में ओडिशा में आपदा प्रबंधन और वामपंथी उग्रवाद (LWE) की समीक्षा की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:1 लाख 60 हजार से अधिक लोगों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही!2 लाख 69 हजार 144 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गये।

rktvnews

Leave a Comment