
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अगस्त। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में कला एवं शिल्प (बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट), पोस्टर निर्माण और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. विजयश्री, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार, डॉ. स्मिता कुमारी, डॉ. अनुपमा एवं प्रॉक्टर डॉ. सादिया हबीब ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. अनुपमा ने अतिथियों एवं छात्राओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक कौशल और शोध आधारित अध्ययन पर विशेष बल देती है। उन्होंने छात्राओं से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कला एवं शिल्प प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. रजनी नर्सरिया, पोस्टर प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. अर्पणा कुमारी तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. प्रिया कुमारी ने किया।
कला एवं शिल्प प्रतियोगिता में निधि श्रीवास्तव प्रथम, खुशी कुमारी द्वितीय एवं खुशी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में श्रिया राज एवं एकता कुमारी संयुक्त रूप से प्रथम, प्रियंका दुबे एवं ऋचा द्वितीय तथा खुशी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंजलि सिंह ने प्रथम, कल्पना कुमारी ने द्वितीय तथा प्रियंका दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. विजयश्री ने किया।
